हुक्का नहीं मिलने पर दरोगा-कॉन्स्टेबल ने की मारपीट:दोनों सस्पेंड; कर्मचारी को सड़क पर पीटा, कपड़े फाड़े; युवतियों पर कमेंट किए
कानपुर के स्वरूप नगर स्थित एक रेस्तरां में शनिवार देर रात हुक्का नहीं मिलने पर विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत एक दरोगा, ACP घाटमपुर के हमराही और दो अन्य युवकों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट की। कर्मचारियों के कपड़े फाड़ने और मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर छींटाकशी करने का भी आरोप है। डीसीपी सेंट्रल कार्यालय से कुछ दू

कानपुर के स्वरूप नगर स्थित एक रेस्तरां में शनिवार देर रात हुक्का नहीं मिलने पर विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत एक दरोगा, ACP घाटमपुर के हमराही और दो अन्य युवकों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट की। कर्मचारियों के कपड़े फाड़ने और मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर छींटाकशी करने का भी आरोप है। डीसीपी सेंट्रल कार्यालय से कुछ दूरी पर हुए हंगामे का लोगों ने वीडियो बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद रात करीब ढाई बजे शुरू हुआ और करीब 3 बजे तक चलता रहा। मामले की जांच ACP स्वरूप नगर ज्योति श्री को सौंपी गई है। सोमवार को पुलिस उपायुक्त ने कहा- दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। हुक्का देने से मना किया तो शुरू हुआ विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चार युवक कार से स्वरूप नगर स्थित टर्नऑन रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से हुक्का मांगा। रेस्तरां में हुक्का उपलब्ध कराने से मना करने पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि कर्मचारियों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों के कपड़े तक फाड़ दिए गए। हंगामा रेस्तरां से सड़क तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर छींटाकशी का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवतियां अपना मोबाइल लेने के लिए रेस्तरां पहुंची थीं। आरोप है कि हंगामा कर रहे युवकों ने उन पर भी छींटाकशी की। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरोगा और ACP के हमराही का नाम आया सामने आरोप है कि हंगामा करने वालों में एक दरोगा सेंट्रल जोन के थाने में तैनात है, जबकि दूसरा युवक ACP घाटमपुर कृष्णकांत का हमराही है। बताया गया है कि हमराही साढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना के समय दोनों सादी वर्दी में थे और उनके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हंगामे के दौरान ACP का हमराही फोन करके स्वरूप नगर चौकी प्रभारी और थाना पुलिस को मौके पर बुलाने लगा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों युवक वहां से चले गए। DCP सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया- मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच ACP स्वरूप नगर ज्योति श्री को सौंपी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


