होमगार्ड भर्ती के दौरान 12 महिला अभ्यर्थी बेहोश:तेज धूप में दौड़ लगाते समय बिगड़ी तबीयत, 10 को इंजेक्शन और 2 को लगी ड्रिप
रायबरेली में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान 12 महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़ीं। तेज धूप और गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। पीएसी कैंपस में दौड़ लगाने के लिए बुलाई गईं थी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। 10 युवतियों को इंजेक्शन लगाकर डिस्चार्

रायबरेली में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान 12 महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़ीं। तेज धूप और गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। पीएसी कैंपस में दौड़ लगाने के लिए बुलाई गईं थी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। 10 युवतियों को इंजेक्शन लगाकर डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं 2 युवतियों को अभी भर्ती करके ड्रिप लगाई जा रही है। पीएसी कैंपस में सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़ शुरू हुई। महिला अभ्यर्थियों को 16 मिनट में 2400 मीटर दौड़ 6.5 राउंड में पूरी करनी होती थी। लेकिन वह दो-तीन राऊंड में ही बेहोश होकर गिर गईं। देखें 3 तस्वीरें
अब जानें पूरा मामला… होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सोमवार को शारीरिक परीक्षण होना था। इसमें करीब 1050 अभ्यर्थी शामिल हुए। महिला उम्मीदवार भी दौड़ में हिस्सा ले रही थीं। दौड़ के दौरान गर्मी और तेज धूप के बीच कई युवतियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 12 से करीब महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर मैदान में गिर पड़ीं। इससे भर्ती स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बेहोश हुई युवतियों में अर्पिता (22) सपना देवी (30) पूर्णिमा (24) कविता (25) सपना (30) आंचल (23) दिव्या (22) समेत 12 की तबीयत बिगड़ी उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ अभ्यर्थियों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।बताया गया कि चार दिन पहले भी भर्ती की दौड़ के दौरान करीब एक दर्जन युवक बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान घायल महिला अभ्यर्थी अनन्या के मामा शंकर ने बताया कि पाक में भर्ती प्रक्रिया चल रही थी जिस दौरान कई महिला अभ्यर्थी गर्मी और धूप के कारण गश खाकर गिर पड़े, जिनका इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं घायल परीक्षार्थी अनन्या ने रोते बताया कि दौड़ के दौरान चक्कर आने से जमीन पर गिर पड़े। पुरुषों को 4800 मीटर दौड़ना था होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों को 16 मिनट में 2400 मीटर दौड़ पूरी करनी होती है। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 28 मिनट में 4800 मीटर दौड़ पूरी करने का मानक तय है। रायबरेली के पीएसी ग्राउंड में महिला उम्मीदवारों के लिए 6.5 राउंड और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 8 राउंड निर्धारित किए गए हैं। कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में रायबरेली के अलावा कानपुर, अमेठी, उन्नाव, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी और सुल्तानपुर समेत आसपास के जिलों के अभ्यर्थी भी शामिल हुए। दौड़ के दौरान लगातार अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के कारण भर्ती स्थल पर स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- 60-65 साल के बुजुर्ग बने छठी क्लास के बच्चे:आगरा में स्कूल में गिल्ली-डंडा खेला; रेलगाड़ी बनाकर दौड़े; फिर से बचपन जीया आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज में 60-65 साल के पूर्व छात्र छठी क्लास की यूनिफॉर्म में स्कूल लौटे। सफेद कमीज, काली पैंट और गले में पानी की बोतल लटकाए इन दोस्तों ने अपने बचपन के दिनों को फिर से जीया। किसी ने स्कूल के गेट से दौड़ते हुए एंट्री की, तो किसी ने क्लास में बैठकर शरारत की। ये दोस्त रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी, डॉक्टर, अकाउंटेंट और शिक्षक हैं। कॉलेज के इन पूर्व छात्रों ने करीब 7 साल पहले स्कूल लाइफ फिर से जीने के लिए यह वीडियो बनाया था। पढ़ें पूरी खबर
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗