हमीरपुर के अधिवक्ताओं ने सुरक्षा कानून की मांग की:कालपी बार अध्यक्ष की हत्या के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
जालौन जिले की कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में हमीरपुर के अधिवक्ताओं ने सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए के

जालौन जिले की कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में हमीरपुर के अधिवक्ताओं ने सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने बताया कि कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगादीन अहिरवार की एक नवंबर को अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी और असुरक्षा की भावना है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय स्तर पर लागू हो अधिवक्ता संरक्षण कानून ज्ञापन कानपुर में आयोजित अधिवक्ताओं के प्रांतीय सम्मेलन में पारित प्रस्ताव के समर्थन में दिया गया। इसमें कहा गया कि अधिवक्ता पीड़ितों, वंचितों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करते हैं, लेकिन लगातार उन पर हमले हो रहे हैं। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने और अधिवक्ताओं के साथ उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। न्यायालय परिसरों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अधिवक्ताओं पर होने वाली हिंसक घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई की व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष इंद्रपाल यादव, जयपाल, देव प्रकाश त्रिपाठी, पीयूष नामदेव, दीपक चक्रवर्ती, अनुराग निगम, रामशंकर प्रजापति, महेश कुमार, बृजेश कुमार, बृजेंद्र कुमार, बादल और देशराज सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


