3 अक्टूबर 2026, 2:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

हरदोई में किसान ने किया सुसाइड:पत्नी किचन में खाना बना रही थी, कमरे में फांसी लगाई, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दतेउनापुर गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उनकी पत्नी किचन में खाना बना रही थी। घटना सोमवार रात करीब 8:00 बजे की है। मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे। जानकारी के अनुसार, दतेउनापुर के रहने वाले नीलम मिश्रा (55) पुत्र

हरदोई में किसान ने किया सुसाइड:पत्नी किचन में खाना बना रही थी, कमरे में फांसी लगाई, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दतेउनापुर गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उनकी पत्नी किचन में खाना बना रही थी। घटना सोमवार रात करीब 8:00 बजे की है। मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे। जानकारी के अनुसार, दतेउनापुर के रहने वाले नीलम मिश्रा (55) पुत्र कन्हैया लाल मिश्रा खेती करते थे। परिवार में उनकी पत्नी नीलिमा मिश्रा और दो बेटे ज्ञानी व शोभित हैं। ज्ञानी और शोभित अभी बाहर काम करते हैं। घटना के समय घर में नीलम मिश्रा और उनकी पत्नी ही थे। सोमवार देर शाम नीलिमा मिश्रा रसोई में खाना बना रही थीं। इसी बीच नीलम मिश्रा ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए और कोई आवाज नहीं आई, तो पत्नी को कुछ गलत होने का शक हुआ। नीलिमा ने कमरे के पास जाकर अंदर देखा तो पति को गमछे के फंदे पर लटका पाया। यह देखकर वह घबरा गईं और जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 की टीम और पिहानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा और नीलम मिश्रा के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया, जरूरी कार्रवाई पूरी की। इस घटना से नीलम मिश्रा के दोनों बेटों और पत्नी का बुरा हाल है। पूरे गांव में दुख का माहौल है। नीलम मिश्रा ने यह कदम क्यों उठाया, कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗