हरियाणा-रामपाल का धर्मगुरुओं को शास्त्रों पर लाइव डिबेट का चैलेंज:बोला-हराने वाले को मिलेंगे ₹50 लाख, वेद-गीता, पुराणों पर होगी बहस; VIDEO डाल सबको ढोंगी बताया
सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल ने देश-दुनिया के तमाम बड़े हिंदू धर्मगुरुओं, मठाधीशों और आचार्यों को खुला चैलेंज दिया है। रामपाल ने दावा किया है कि वर्तमान में धर्मगुरु जनमानस को जो आध्यात्मिक ज्ञान दे रहे हैं, वह शास्त्रों के अनुकूल नहीं है। अपने इस दावे को सिद्ध करने के लिए उन्होंने धर्मगुरुओं को टीवी पर लाइव डिबेट की सीधी चुनौती द

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल ने देश-दुनिया के तमाम बड़े हिंदू धर्मगुरुओं, मठाधीशों और आचार्यों को खुला चैलेंज दिया है। रामपाल ने दावा किया है कि वर्तमान में धर्मगुरु जनमानस को जो आध्यात्मिक ज्ञान दे रहे हैं, वह शास्त्रों के अनुकूल नहीं है। अपने इस दावे को सिद्ध करने के लिए उन्होंने धर्मगुरुओं को टीवी पर लाइव डिबेट की सीधी चुनौती दी है। यह डिबेट 3 और 4 अक्टूबर को प्रसारित की जाएगी। इस पूरी बहस का सबसे बड़ा और विवादित एंगल रामपाल का 50 लाख रुपए का ऑफर है। उसने खुला ऐलान किया है कि यदि कोई भी धर्मगुरु, शास्त्री या मठाधीश पवित्र सद्ग्रंथों के आधार पर उसके ज्ञान को गलत या झूठा साबित कर दे, तो वे उसे तुरंत 50 लाख रुपए का नकद इनाम देगा। वहीं, रामपाल का कहना है कि यदि उसका ज्ञान सर्वोत्तम और शास्त्र सम्मत सिद्ध होता है, तो उसे बदले में कोई इनाम या दक्षिणा नहीं चाहिए। बता दें कि हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गाने तत्वदर्शी के बाद रामपाल का विरोध शुरू हो गया है। जगह-जगह उसके पोस्टर फाड़े गए और जलाए, इन सब कंट्रोवर्सी के बीच रामपाल ने यह चैलेंज दिया है। रामपाल ने डिबेट को लेकर बताईं ये बातें… प्रेमानंद महाराज सहित धर्मगुरुओं को बताया ढोंगी रामपाल के सोशल मीडिया पेज स्प्रीच्युअल लीडर संत रामपाल पर यह वीडियो क्लिप डाला। वीडियो में रामपाल ने हिंदू धर्मगुरुओं पर निशाना साधा है। इसमें रामपाल कहता है कि धर्मगुरु लोगों को आज भी मूर्ख बना रहे हैं और ढोंग रच रहे हैं। बैकग्राउंट में प्रेमानंद महाराज, धीरेंद्र शास्त्री, श्रीश्री रविशंकर, देवकीनंदन ठाकुर, चित्रलेखा, श्रीश्री रविशंकर सहित धर्मगुरुओं के चित्र लगाए गए हैं, जहां वो इशारा करते हुए ये सब बातें कहता है। मासूम शर्मा ने पाखंड़ी बाबाओं पर साधा था निशाना बदमाशी कल्चर वाले गानों के लिए कंट्रोवर्सी में रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के सॉन्ग के बाद से विवाद बढ़ा है। असल में 26 अगस्त को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ का साढ़े 3 मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। जिसमें पाखंडी बाबाओं और डेरों को निशाने पर लिया है। गाने का ट्रैक जारी होते ही विवाद भी शुरू हो गया था। लिरिक्स के जरिए बड़े बाबाओं को आड़े हाथ लिया… 11 साल बाद जेल से छूटा रामपाल सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल 11 साल, 4 महीने और 24 दिन जेल में बिताने के बाद 10 अप्रैल 2026 को हिसार की सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया और सोनीपत के धनाना स्थित सतलोक आश्रम पहुंचा था। तब से लेकर अब तक वह धनाना आश्रम में है। बरवाला कांड के बाद पुलिस ने रामपाल, उनके भाई और अन्य समर्थकों पर देशद्रोह, हत्या और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन मामलों में उन्हें 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, 2025 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया और बाद में उन्हें देशद्रोह से संबंधित मामलों में भी जमानत हो गई थी। ------------------- ये खबर भी पढ़ें…. रामपाल बोला- प्रेमानंद महाराज कुछ नहीं, जीरो ज्ञान है:कहा- कृष्ण नाम छोड़कर 'राधा-राधा' बुलवा रहा; शास्त्र के खिलाफ साधना करा रहा, मोक्ष नहीं मिलेगा हत्या और देशद्रोह के मामले में जेल से छूटे संत रामपाल ने प्रेमानंद महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। रामपाल ने उन्हें अज्ञानी बताते हुए कहा- ‘वह कृष्ण नाम छोड़कर लोगों से राधा-राधा नाम बुलवा रहा है। वो कुछ नहीं हैं, उसके पास जीरो ज्ञान है। (पूरी खबर पढ़ें)
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗