22 अक्टूबर 2026, 6:46 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर दिल बनाया:आसमान से फूल बरसाए, राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी; काशी में 100 विमानों का एयर शो

वाराणसी में आज एयर शो का पहला दिन है। गुरुवार सुबह 11.50 बजे नमो घाट पर सेना के सारंग हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर आसमान में तिरंगा बनाया। राफेल-सुखोई ने हवा में कलाबाजी दिखाई। इस एयर शो में 52 लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। कुल 100 विमान शामिल हुए। जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के डिजाइन में उड़ान भरी। एय

हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर दिल बनाया:आसमान से फूल बरसाए, राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी; काशी में 100 विमानों का एयर शो
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वाराणसी में आज एयर शो का पहला दिन है। गुरुवार सुबह 11.50 बजे नमो घाट पर सेना के सारंग हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर आसमान में तिरंगा बनाया। राफेल-सुखोई ने हवा में कलाबाजी दिखाई। इस एयर शो में 52 लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। कुल 100 विमान शामिल हुए। जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के डिजाइन में उड़ान भरी। एयर शो में हेलिकॉप्टर ने गंगा जी पर फूलों की बारिश की। वहीं चिनूक हेलिकॉप्टर ने गंगा के पानी को टच किया और फिर आसमान में उड़ गया। सारंग हेलिकॉप्टर ने गंगा के ऊपर दिल बनाया। इस एयर शो में लड़ाकू विमानों के अलावा 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान शामिल रहे। ये विमान देशभर के 12 एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचें हैं। नमो घाट VVIP के लिए रिजर्व रहा। काशी में एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर एयर शो किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो नाम दिया है। यह तीन दिन 22, 23 और 25 अक्टूबर को होगा। करीब 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। 25 अक्टूबर एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗