3 अक्टूबर 2026, 6:53 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर भड़कीं मायावती, पूछा- मुसलमानों से भरोसा उठ गया?:PDA रथ भगवा रंग में रंगा, मुसलमान ब्राह्मणों की तरह बसपा के साथ आ रहे

बसपा सुप्रीमो मायावती अखिलेश यादव पर भड़क गई हैं। उन्होंने कहा- सपा का PDA रथ लाल रंग से ज्यादा RSS-BJP के भगवा रंग में नजर आ रहा है। क्या अखिलेश का मुसलमानों से भरोसा उठ गया? या वोटों के स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। मायावती ने सोमवार को X पर लिखा- मुस्लिम समाज को अब यह बात समझ में आ रही है कि उन्होंने पिछले चुनाव

अखिलेश पर भड़कीं मायावती, पूछा- मुसलमानों से भरोसा उठ गया?:PDA रथ भगवा रंग में रंगा, मुसलमान ब्राह्मणों की तरह बसपा के साथ आ रहे
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बसपा सुप्रीमो मायावती अखिलेश यादव पर भड़क गई हैं। उन्होंने कहा- सपा का PDA रथ लाल रंग से ज्यादा RSS-BJP के भगवा रंग में नजर आ रहा है। क्या अखिलेश का मुसलमानों से भरोसा उठ गया? या वोटों के स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। मायावती ने सोमवार को X पर लिखा- मुस्लिम समाज को अब यह बात समझ में आ रही है कि उन्होंने पिछले चुनावों में बड़ी संख्या में सपा को एकतरफा वोट किया। इसके बाद भी यूपी और केंद्र में भाजपा सरकार बनी। ऐसे में बार-बार सपा को वोट देकर अपना वोट क्यों खराब किया जाए। इसी वजह से ब्राह्मणों की तरह मुस्लिम समाज का रुख भी तेजी से बसपा की ओर बदल रहा है। मायावती की 2 बड़ी बातें 1- नीला गमछा पहनकर फोटो खिंचवाईं, जनता ने खारिज किया मायावती ने कहा- सपा को जनता को यह भी बताना चाहिए कि उसके ‘पीडीए’ की असली वास्तविकता क्या है। चुनावी स्वार्थ में अब तक सपा ने कभी ‘पीडी’ को ‘पिछड़ा, दलित’ बताया तो कभी ‘पंडित’ बताया। कभी खुद को अंबेडकरवादी दिखाने के लिए बसपा के ‘नीले’ रंग के कपड़े पहनकर तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन लोगों ने इसे तुरंत ‘फेक अंबेडकरवादी’ कहकर खारिज कर दिया। बता दें कि अखिलेश अब तक 2 बार नीले गमछे पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। पहली बार 31 अगस्त और दूसरी बार 17 सितंबर को। अखिलेश ने छात्र विंग ‘सपा छात्र सभा’ के लिए नई नीली ड्रेस लॉन्च की थी। 2- बसपा ने यूपी में अपराध पर नियंत्रण-विकास पर काम किए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- बसपा ने यूपी में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुधारने के साथ जनहित, जनकल्याण और विकास के काम किए। सर्वसमाज के हित और विकास के लिए प्रदेश को ऐसे ही शासन की जरूरत है। बसपा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति पर चलने वाली अंबेडकरवादी पार्टी है। पार्टी सभी लोगों को रोजगार, आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार देने की पक्षधर है। इसी वजह से सर्वसमाज में बसपा की अपनी पहचान और सम्मान है। 24 सितंबर को अखिलेश रायबरेली से पीडीए रथ की शुरुआत करेंगे अखिलेश यादव 24 सितंबर को राहुल के गढ़ रायबरेली से पीडीए रथ की शुरुआत करेंगे। यह पीडीए रथ पहली बार मैदान में उतर रहा है। इस हाईटेक बस पर ‘समाजवादी पीडीए यात्रा’ लिखा है। बस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित कई समाज सुधारकों की तस्वीरें लगी हैं। नारे लिखे हैं- ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, पीडीए ही परिवर्तन लाएगा’। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह रथ 2027 के चुनाव में पूरे प्रदेश में घूमेगा। ------------ मायावती से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- मायावती फिर पलटीं, बोलीं- भतीजी को पार्टी नहीं सौंपूंगी:आकाश की तरह शादी के बाद बदल सकती है, ईशान को आगे बढ़ाऊंगी बसपा सुप्रीमो मायावती के परिवार में सियासी कलह बढ़ती जा रही है। वह फिर अपने बयान से पलट गई हैं। अब भतीजी दीपिका आनंद को भी पार्टी की जिम्मेदारी सौंपने से इनकार कर दिया है। साथ ही आकाश के छोटे भाई ईशान को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗