31 अक्टूबर 2026, 10:57 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अफसर और बेटे की 23वीं मंजिल से गिरकर मौत:नोएडा में बालकनी में फूल तोड़ रहे थे, बेटा फिसला तो बचाने में पिता भी गिरे

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पिता बालकनी में बेटे से फूल तुड़वा रहे थे। बारिश की वजह से फर्श गीली थी। अचानक बेटे का बैलेंस बिगड़ा और वह रेलिंग से नीचे लटक गया। बेटे को बचाने के लिए पिता दौड़े। हाथ पकड़कर खींचने के दौरान उनका पैर फिसल गया। दोनों नीचे गिर गए। मौके पर ही रणदीप पात्रा (40) और उनके

अफसर और बेटे की 23वीं मंजिल से गिरकर मौत:नोएडा में बालकनी में फूल तोड़ रहे थे, बेटा फिसला तो बचाने में पिता भी गिरे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पिता बालकनी में बेटे से फूल तुड़वा रहे थे। बारिश की वजह से फर्श गीली थी। अचानक बेटे का बैलेंस बिगड़ा और वह रेलिंग से नीचे लटक गया। बेटे को बचाने के लिए पिता दौड़े। हाथ पकड़कर खींचने के दौरान उनका पैर फिसल गया। दोनों नीचे गिर गए। मौके पर ही रणदीप पात्रा (40) और उनके 11 साल के बेटे आरव की मौत हो गई। आरव छठीं क्लास में पढ़ता था। रणदीप केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर थे। महागुन मायवुड्स सोसायटी में पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। घटना शुक्रवार तड़के 4.20 बजे बिसरख थाना क्षेत्र की है। परिवार खाटू श्याम जाने की तैयारी कर रहा था मूलरूप से परिवार पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। पत्नी अमृता श्रीमणि केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर हैं। पत्नी अमृता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शुक्रवार को हम सब लोग खाटू श्याम जाने वाले थे। वहां एक जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। उससे पहले हमने मंदिर जाकर दर्शन करने का प्लान बनाया था। बालकनी में पौधे लगा रखे हैं। कई पेड़ ग्रिल के सहारे ऊपर छत तक फैले हैं। उनके फूल तोड़ने के लिए हम छोटी सीढ़ी का इस्तेमाल करते हैं। खाटू श्याम मंदिर में पूजा के लिए पति रणदीप और बेटा आरव बालकनी में फूल तोड़ने लगे। बेटा सीढ़ी पर चढ़कर ऊपर लगे फूल तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह बालकनी से बाहर की तरफ गिर गया। किसी तरह बालकनी की रेलिंग पकड़ ली। तभी रणदीप उसे बचाने के लिए दौड़े। उनका पैर फिसला और वह भी गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी अंदर तैयार हो रही थी, चीख सुनकर बाहर आईं पति और इकलौते बेटे की मौत के बाद पत्नी बदहवास है। उन्होंने रोते हुए बताया कि हादसे के वक्त मैं अपने कमरे में तैयार हो रही थी। रणदीप के चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं भागकर बालकनी में गई तो वहां कोई नहीं दिखा। नीचे झांककर देखा तो दोनों के शव दिखे। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया- कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मायवुड्स सोसाइटी में दो लोग ऊंचाई से गिर गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- दरबार लगाने वाले काली सरकार पर रेप की FIR:झांसी से 12 साल के बच्चे को अगवा किया, फिर हरिद्वार, दिल्ली और लखनऊ ले जाकर कुकर्म झांसी में काली सरकार के नाम से दरबार लगाने वाला प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज अब रेप के मामले में फंस गया। उस पर 12 साल के बच्चे को अगवा कर दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ है। वो परिजनों को बिना बताए बच्चे को हरिद्वार, दिल्ली और लखनऊ ले गया और दरिंदगी की। पूरी खबर पढ़िए
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗