अमेठी में आपदा प्रभावित लोगों को राहत:ADM ने बांटे चेक, CM योगी के संबोधन को लाइव दिखाया
अमेठी में आपदा से प्रभावित किसानों और परिवारों को राहत दी गई। यहां लाभार्थियों को डेमो चेक बांटे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से आपदा राहत अनुदान वितरण कार्यक्रम किया, जिसका लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार, गौरीगंज, अमेठी में दिखाया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने जनहानि, पशुहानि और मकान

अमेठी में आपदा से प्रभावित किसानों और परिवारों को राहत दी गई। यहां लाभार्थियों को डेमो चेक बांटे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से आपदा राहत अनुदान वितरण कार्यक्रम किया, जिसका लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार, गौरीगंज, अमेठी में दिखाया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति से प्रभावित लोगों को डेमो चेक दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को समय पर मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। तुरंत सहायता देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। पात्र लाभार्थियों तक राहत पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग जरूरी कार्रवाई करते हैं। उन्होंने अपील की कि अगर कोई समस्या आती है, तो वे संबंधित विभाग से संपर्क करें ताकि उसका समाधान हो सके। इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह और आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


