4 अक्टूबर 2026, 2:30 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

अयोध्या के बाबा बाजार में जंगली जानवर से दहशत:वन विभाग की टीमें तलाश में जुटीं, पैरों के निशान मिले

अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में पिछले करीब 10 दिनों से एक हिंसक जंगली जानवर के आने की खबर से ग्रामीणों में डर का माहौल है। अलग-अलग जगहों पर ग्रामीणों द्वारा जानवर देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की कई टीमें इलाके में लगातार तलाश अभियान चला रही हैं। हालांकि, अभी तक जानवर की साफ पहचान नहीं हो पाई है। मंगलवार सुबह अ

अयोध्या के बाबा बाजार में जंगली जानवर से दहशत:वन विभाग की टीमें तलाश में जुटीं, पैरों के निशान मिले
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में पिछले करीब 10 दिनों से एक हिंसक जंगली जानवर के आने की खबर से ग्रामीणों में डर का माहौल है। अलग-अलग जगहों पर ग्रामीणों द्वारा जानवर देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की कई टीमें इलाके में लगातार तलाश अभियान चला रही हैं। हालांकि, अभी तक जानवर की साफ पहचान नहीं हो पाई है। मंगलवार सुबह अमिलडिह निवासी अनमोल गुप्ता अपनी दुकान का सामान पहुंचाने के लिए गणेशपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पुलिया के पास उन्हें अचानक एक खूंखार जंगली जानवर दिखा। जानवर को सामने देखकर वह डर गए और किसी तरह वहां से आगे निकलकर सुरक्षित जगह पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया। जिस जगह पर जानवर दिखाई देने की बात कही गई है, उसके आसपास घना जंगल है। इससे आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से इलाके के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक जानवर देखे जाने की चर्चा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीमें जंगल और गांवों के आसपास लगातार निगरानी कर रही हैं। वन विभाग को कुछ जगहों पर पदचिह्न भी मिले हैं, लेकिन इनसे अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वे किस जानवर के हैं। रुदौली रेंज के वन अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि करीब 10 दिनों से ग्रामीणों की तरफ से अलग-अलग क्षेत्रों में हिंसक जानवर देखे जाने की सूचना मिल रही है। वन विभाग की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पदचिह्न मिले हैं, लेकिन उनसे जानवर की पहचान साफ नहीं हो रही है। पहचान होने तक किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं होगा। जेपी गुप्ता ने यह भी बताया कि कई टीमें दिन-रात इलाके में गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही, किसी को जानवर दिखाई देने पर उसके पीछे न जाने या उसे पकड़ने की कोशिश न करने और तुरंत वन विभाग की टीम को जानकारी देने को कहा गया है, ताकि उसकी सही पहचान हो सके।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗