6 अक्टूबर 2026, 4:09 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अलीगढ़ के व्यापारी ने एटा के कारोबारी पर कराई FIR:78.53 लाख का सामान लिया था, भुगतान नहीं किया

अलीगढ़ की एक फर्म से PVC पाइप, फिटिंग, जीआई पाइप, टंकी, समरसेबल और हैंडपंप समेत अन्य सामान लेने के बाद 78 लाख 53 हजार 348 रुपये का भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने एटा के कारोबारी दंपती पर बकाया रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी की शिकायत पर गांधीपार्क थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर द

अलीगढ़ के व्यापारी ने एटा के कारोबारी पर कराई FIR:78.53 लाख का सामान लिया था, भुगतान नहीं किया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अलीगढ़ की एक फर्म से PVC पाइप, फिटिंग, जीआई पाइप, टंकी, समरसेबल और हैंडपंप समेत अन्य सामान लेने के बाद 78 लाख 53 हजार 348 रुपये का भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने एटा के कारोबारी दंपती पर बकाया रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी की शिकायत पर गांधीपार्क थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक अलीगढ़ के व्यापारी की फर्म से एटा निवासी अंकित दीप की फर्म को लगातार सामान भेजा जाता था। व्यापारी का कहना है कि भरोसे के आधार पर कारोबार चलता रहा। वर्ष 2023 से भुगतान नहीं किया गया। अंकित दीप की फर्म पर 33 लाख 1 हजार 956 रुपये बकाया हो गए। पत्नी की फर्म पर 45.51 लाख बकाया व्यापारी ने अंकित दीप की पत्नी शीतल से जुड़ी फर्म को भी सामान भेजने की बात कही है। आरोप है कि इस फर्म पर 45 लाख 51 हजार 392 रुपये का भुगतान बाकी है। दोनों फर्मों का कुल बकाया 78 लाख 53 हजार 348 रुपये बताया गया है। व्यापारी के मुताबिक उसने कई बार फोन करके बकाया रकम मांगी, लेकिन हर बार भुगतान टाल दिया गया। आरोप है कि रकम मांगने पर उसे धमकी दी गई और कहा गया कि रुपये ले सकता है तो लेकर दिखाए। पुलिस ने दस्तावेज लेकर शुरू की जांच व्यापारी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के साथ बकाया खाते की नकल, फर्म रजिस्ट्रेशन और GST से जुड़े दस्तावेज भी लगाए हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस कारोबारी लेनदेन, बकाया रकम और लगाए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗