3 अक्टूबर 2026, 5:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

आगरा कांग्रेस ने पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का किया घेराव:प्रदेश सचिव बोले-कलेक्ट्रेट के बगल में पानी नहीं, शहर में गड्ढे और टूटी सड़के हैं, सरकार स्मार्ट सिटी के ढोल पीट रही

आगरा में जनसमस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने एमजी रोड पर पैदल मार्च किया। पैदल मार्च सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला। इसमें राष्ट्रीय सचिव बृज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हूए कहा कि बलत्कारी कहां मिलेंगे बीजेपी के दफ्तर में। इसके बाद जिलाधिकारी क

आगरा कांग्रेस ने पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का किया घेराव:प्रदेश सचिव बोले-कलेक्ट्रेट के बगल में पानी नहीं, शहर में गड्ढे और टूटी सड़के हैं, सरकार स्मार्ट सिटी के ढोल पीट रही
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में जनसमस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने एमजी रोड पर पैदल मार्च किया। पैदल मार्च सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला। इसमें राष्ट्रीय सचिव बृज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हूए कहा कि बलत्कारी कहां मिलेंगे बीजेपी के दफ्तर में। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और वापस लौट गए। 3 तस्वीरें देखिए… प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि यूपी में कर्ज, क्राइम, करप्शन, प्रचार और प्रसार की सरकार चल रही है। आगरा में स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ ढोल पीटे जा रहे हैं। हालात यह हैं कि कलेक्ट्रेट के बगल की बस्ती में लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा। स्मार्ट सिटी के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह शहर अब जाम नगर हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हैं, सड़कें टूटी पड़ी हैं। गरीबों को डराकर सिंचाई विभाग नोटिस भेज रहा है। सरकार की नाक के नीचे अधिकारी अवैध वसूली कर रहे हैं। किसानों को खाद और यूरिया तक नहीं मिल रहा। आज इसी भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन दिया गया है। अधिकारी सरकार के गुलाम बन चुके हैं और रोज लूट-खसोट व अत्याचार में लगे हैं। इस पर रोक लगाने का काम कांग्रेस करेगी। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आगरा शहर की समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है। हमारी मुख्य समस्याएं हैं कि पचकुइयां खेड़ा में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया। बापू नगर में 200 घरों को तोड़ने का नोटिस दिया गया है। चार दिन पहले पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ दिया गया, लेकिन दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर शहर की समस्याओं में सुधार नहीं हुआ और गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗