आगरा-मथुरा समेत 20 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट:लखनऊ में रिमझिम, जौनपुर में फसलें गिरीं; अर्नब तूफान का यूपी में असर
यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, नोएडा, आगरा, मथुरा और जौनपुर समेत 20 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिन में अंधेरे छाया है। जौनपुर में 24 घंटे से तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। पहले से

यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, नोएडा, आगरा, मथुरा और जौनपुर समेत 20 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिन में अंधेरे छाया है। जौनपुर में 24 घंटे से तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। पहले से कटी पड़ी फसलें खराब होने लगी हैं। अलीगढ़ समेत 25 शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, अयोध्या और मुरादाबाद समेत 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ शहरों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। कल भी मौसम बिगड़ा ही रहेगा। गुरुवार को लखनऊ, अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत 18 जिलों में बारिश हुई थी। सहारनपुर में बड़ी मस्जिद की मीनार पर आकाशीय बिजली गिर गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗