3 अक्टूबर 2026, 6:19 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

आगरा में छह महीने बाद भी नहीं बना नाला:काम अधूरा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर अफसरों की चुप्पी, निर्माण में लापरवाही से दो मजदूरों की हुई थी मौत

आगरा सिंकदरा क्षेत्र में नाले की मिट्टी ढहने से दो मजदूर की सोमवार को मौत हो गई थी। शास्त्रीपुरम योजना व उसके आसपास के क्षेत्र और UPSIDC क्षेत्र को बरसाती जलभराव समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला बनाया जा रहा था। नाले निर्माण के लिए 6 महीने समय सीमा तय की गई थी। मियाद खत्म होने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है। शासन ने इस पूरे प्रोजेक्

आगरा में छह महीने बाद भी नहीं बना नाला:काम अधूरा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर अफसरों की चुप्पी, निर्माण में लापरवाही से दो मजदूरों की हुई थी मौत
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा सिंकदरा क्षेत्र में नाले की मिट्टी ढहने से दो मजदूर की सोमवार को मौत हो गई थी। शास्त्रीपुरम योजना व उसके आसपास के क्षेत्र और UPSIDC क्षेत्र को बरसाती जलभराव समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला बनाया जा रहा था। नाले निर्माण के लिए 6 महीने समय सीमा तय की गई थी। मियाद खत्म होने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है। शासन ने इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए करीब 37 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। परियोजना को दो अलग-अलग चरणों फेज-1 व फेज-2 में बांटा गया। फेज-1 में शास्त्रीपुरम चौराहे से चैनेज-715 एनएच क्रॉसिंग तक नाला निर्माण होना था, जिसकी अनुमानित लागत 19.19 करोड़ रुपये है। वहीं, फेज-2 में एनएच क्रॉसिंग से बापू आशाराम आश्रम तक नाले का निर्माण किया जाना है, जिसकी अनुमानित लागत 17.96 करोड़ करोड़ रुपये है। समय पर नाला न बनने से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते दो मजदूरों की जान चली गई। अफसरों पर चुप्पी, उठ रहे सवाल निर्माण के दौरान हुई लापरवाही पर फिलहाल ठेकेदार फर्म पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। हालांकि ठेकेदार के साथ-साथ जिन अफसरों की जिम्मेदारी निर्माण की लगातार निगरानी की थी, उनको लेकर प्राधिकरण ने चुप्पी साध ली है। विभागीय सूत्रों की मानें तो मिट्टी खोदने का काम शुरू होने के बाद अधिकारियों ने शटरिंग लगाने के लिए फर्म को नोटिस तो दिया लेकिन सख्ती से सुरक्षा उपाय लागू कराने पर जोर नहीं दिया। चूंकि शुरुआती जांच में ठेकेदार के बिना सुरक्षा मानकों को पूरा किए निर्माण कराने की बात खुद - अधिकारी ही मान रहे हैं। ऐसे में निगरानी में चूक को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल आला अधिकारी जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने कहा-प्रकरण की विभागीय अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी ठेकेदार व अन्य पर कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗