6 अक्टूबर 2026, 4:09 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 31°C:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल,बारिश का अलर्ट

आजमगढ़ में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार शाम 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इससे कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिर गए। एक जगह दीवार गिरने स

आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 31°C:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल,बारिश का अलर्ट
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आजमगढ़ में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार शाम 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इससे कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिर गए। एक जगह दीवार गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। मंगलवार को भी करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 837.1 मिमी है। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार को भी तेज हवा और बारिश से दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने पेड़ हटाकर यातायात शुरू कराया था। घाघरा का जलस्तर बढ़ा बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिन बारिश हो सकती है। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗