3 अक्टूबर 2026, 6:53 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आजमगढ़ में SDM से मिलने आई महिला की मौत:तहसील परिसर में बेहोश होकर गिरीं, अस्पताल में दम तोड़ा

आजमगढ़ में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र देने आई महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। SDM को आवेदन देने के बाद तहसील परिसर से बाहर निकलते समय महिला को चक्कर आया और वह गिर पड़ीं। तहसीलदार शिवप्रकाश सरोज और न्यायिक तहसीलदार विवेकानन्द दूबे महिला को अपनी सरकारी गाड़ी से सौ शैय्या अस्पताल लालगंज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरा

आजमगढ़ में SDM से मिलने आई महिला की मौत:तहसील परिसर में बेहोश होकर गिरीं, अस्पताल में दम तोड़ा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आजमगढ़ में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र देने आई महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। SDM को आवेदन देने के बाद तहसील परिसर से बाहर निकलते समय महिला को चक्कर आया और वह गिर पड़ीं। तहसीलदार शिवप्रकाश सरोज और न्यायिक तहसीलदार विवेकानन्द दूबे महिला को अपनी सरकारी गाड़ी से सौ शैय्या अस्पताल लालगंज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुमित्रा मौर्या (70) पत्नी रामप्रसाद मौर्या, निवासी भगवानपुर, थाना मेहनाजपुर के रूप में हुई है। पाटीदार से जमीन को लेकर चल रहा था विवाद परिजनों के मुताबिक, सुमित्रा मौर्या का अपने पाटीदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में वह सोमवार को SDM को प्रार्थना पत्र देने लालगंज तहसील पहुंची थीं। आवेदन देने के बाद वह तहसील परिसर से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं SDM महिला की मौत की सूचना मिलने पर SDM लालगंज नेहा मिश्रा अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों की उपस्थिति की जांच कराई। निरीक्षण के दौरान चार डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इस पर SDM ने नाराजगी जताई और अस्पताल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗