3 अक्टूबर 2026, 5:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की:18 हजार मानदेय और नियमित करने की मांग, जमकर की नारेबाजी

एटा जिले में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के दरवाजे पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने 18 हजार रुपये मासिक मानदेय देने और उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग की। प

आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की:18 हजार मानदेय और नियमित करने की मांग, जमकर की नारेबाजी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
एटा जिले में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के दरवाजे पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने 18 हजार रुपये मासिक मानदेय देने और उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा ने किया। इससे पहले आशा कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार आकाश लवानिया को अपनी मांगों को लेकर लिखित ज्ञापन सौंपा था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। आशा कार्यकर्ताओं ने मासिक वेतन निर्धारित करने, यात्रा भत्ता देने, साइकिल और स्टेशनरी का खर्च उपलब्ध कराने की भी मांग की। उनका आरोप है कि कोरोना काल में काम करने के बावजूद उन्हें अब तक बकाया भुगतान नहीं मिला है। इसके अलावा डिलीवरी के लक्ष्य पूरे नहीं होने पर नौकरी से हटाने की धमकी देने और परिवार नियोजन के तरीकों को लेकर ग्रामीणों की शिकायतों का भी सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन कर रही एक आशा कार्यकर्ता ने कहा, "इन परिस्थितियों में आशा कार्यकर्ता जनता की भी सुनें, अधिकारियों की भी सुनें और घर पर घरवालों की भी सुनें। अब क्या आशा खुद ही मर जाएं?" प्रदर्शन करने वालों में नेहा, नीरज, मीना, रेखा, मनोज, फूल श्री, रत्नेश, जलेब श्री, रामप्यारी, शकुंतला और अनीता सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗