3 अक्टूबर 2026, 6:50 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट

विपक्ष के INDIA गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को छिड़े विवाद के बाद गठबंधन की बैठकें हो रही हैं. इसके एजेंडे में चुना

इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

 विपक्ष के INDIA गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को छिड़े विवाद के बाद गठबंधन की बैठकें हो रही हैं. इसके एजेंडे में चुनाव आयोग और उससे जुड़े विवाद हैं. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठ रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि INDIA गठबंधन की बैठक में कौन-कौन सी पार्टी शामिल हुई हैं.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पूरी लिस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, INDIA गठबंधन की बैठक अभी-अभी शुरू हुई है. इसमें शामिल पार्टियां हैं - INC, SP, AITC, NCP(SP), SS (UBT), RJD, CPM, CPI, JKNC, JKPDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC(M), MDMK, VCK, RSP, KC(J) और AIFB. ये और अन्य विपक्षी दल मोदी सरकार द्वारा बार-बार किए जा रहे हमलों से भारत के संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं-जिसमें सबसे ताजा है सत्ता में बने रहने के लिए ECI के जरिए वोट चोरी की साजिश.

The INDIA janbandhan meeting has just got under way. The parties participating are INC, SP, AITC, NCP(SP), SS (UBT), RJD, CPM, CPI, JKNC, JKPDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC(M), MDMK, VCK, RSP, KC(J) and AIFB.

These and other Opposition parties stand united to protect the Constitution…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 30, 2026

इन दलों ने बनाई दूरी

इंडिया गठबंधन से दो पार्टियां दूरी बना चुकी हैं. पहले इस गठबंधन में 23 पार्टियां थीं मगर अब दो कम होकर 21 रह गई हैं. आम आदमी पार्टी और डीएमके इस गठबंधन से दूर हो गई है. उनका कहना है कि इंडिया ब्लॉक से उसका लेना देना नहीं है. वहीं अखिलेश यादव भी इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं. उनकी जगह उनके दो सांसद हरिंदर मलिका और मोहिबुल्लाह नदवी पहुंचे हैं.

विपक्ष के खिलाफ लगे कई पोस्टर

बता दें इंडिया गठबंधन की मीटिंग से पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के आसपास ऐसे पोस्टर सामने आए हैं, जिनमें विपक्षी नेताओं पर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को लेकर "दोगलापन" (दोहरे मापदंड) अपनाने का आरोप लगाया गया है. इन पोस्टरों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, डीएमके सुप्रीमो एम. के. स्टालिन, कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बच्चन और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की तस्वीरें थीं.

ये भी पढ़ें: 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗