6 अक्टूबर 2026, 4:13 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'इन्होंने मुझे इधर-उधर टच किया, उसका क्या?':लखनऊ में नगर निगम की अधिकारी का आरोप, टीम लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची थीं

लखनऊ नगर निगम की अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह फल मंडी के नाम पर किए गए अतिक्रण को हटाने पहुंची थीं। आरोप है कि ठेले लगाने वालों ने उनका विरोध करते हुए टच किया। इसके बाद स्थानीय पार्षद को बुला लिया। पार्षद ने भी नगर निगम की टीम का विरोध किया, जिसके बाद निगम की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। चिनहट तिराहे पर ट्य

'इन्होंने मुझे इधर-उधर टच किया, उसका क्या?':लखनऊ में नगर निगम की अधिकारी का आरोप, टीम लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची थीं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ नगर निगम की अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह फल मंडी के नाम पर किए गए अतिक्रण को हटाने पहुंची थीं। आरोप है कि ठेले लगाने वालों ने उनका विरोध करते हुए टच किया। इसके बाद स्थानीय पार्षद को बुला लिया। पार्षद ने भी नगर निगम की टीम का विरोध किया, जिसके बाद निगम की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। चिनहट तिराहे पर ट्यूलिप अपार्टमेंट के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे का है। यहां सोमवार को जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी अतिक्रमण हटाने की टीम लेकर पहुंची थीं। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी और चिनहट प्रथम वार्ड से भाजपा पार्षद अरुण राय के बीच बहस हो रही है। इसमें अधिकारी पूछ रही हैं- इन्होंने मुझे इधर-उधर टच किया, उसका क्या? पार्षद ने कहा- नगर निगम ने वेंडिंग जोन नहीं बनवाया वीडियो में पार्षद अरुण राय, महिला अधिकारी के सवाल पर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ये लोग आपसे मेरी बात करवा रहे थे, लेकिन आपने बात नहीं की। नगर निगम ने वेंडिंग जोन नहीं बनाया। लंबे समय से इसके लिए हम बोल रहे हैं। मैं कार्यकारिणी का सदस्य हूं। यहां अतिक्रण हटाने की कार्रवाई नहीं होगी। वीडियो में इसके बाद भी टकराव चलता दिखा। पार्षद के विरोध के बाद मौके पर लोग आक्रामक हो गए। इसके बाद नगर निगम की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। जोनल अधिकारी बोलीं- पार्षद के विरोध पर हुई अभद्रता जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि चिनहट तिराहे और कठौता रोड के पास अवैध फल मंडी और ठेलों के कारण भारी ट्रैफिक जाम हो रहा। स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी आ रही थी। स्थिति यह थी कि एक-एक व्यक्ति ने चार-चार ठेले लगा रखे थे और सड़े हुए फल-कचरा नालियों में फेंक रहे थे। जब टीम ने कार्रवाई शुरू की, तो वेंडरों ने चालान कटवाने से मना कर दिया और स्थानीय पार्षद को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि पार्षद ने भी नगर निगम की कार्रवाई का समर्थन करने के बजाय टीम का विरोध किया और काम में बाधा उत्पन्न की। इसके बाद वेंडर्स ने उनके साथ अभद्रता की। ऐसा नहीं होना चाहिए था। पार्षद ने कहा कि ठेला नहीं हटेगा। जबकि, यह अतिक्रमण है और कई शिकायत भी आ चुकी है। पार्षद ने जोन-4 की टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया चिनहट प्रथम वार्ड से भाजपा पार्षद अरुण राय ने नगर निगम की टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए वसूली आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टीम वेंडरों से 2000 रुपये लेकर 1000 रुपये की रसीद देती है। जबकि पैसा न देने वालों का सामान और कांटा जब्त कर लिया जाता है। पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि जब एक फल वाले ने उनसे बात कराने की कोशिश की, तो अधिकारी ने उसका मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗