27 नवंबर 2026, 5:12 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

इमरान मसूद बोले- सपा-कांग्रेस गठबंधन में मुझे विलेन बनाया:हैसियत बता रहे कि हम जीरो हैं, फिर हमारी जरूरत क्या है आपको?

यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सियासत तेज हो गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मुझे घेरकर विलेन बनाने की कोशिश हो रही है। मेरे ऊपर हमले शुरू करा दिए। मैंने तो आपके लिए एक गलत शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा- आपके ज्ञानी लोग बता रहे हैं कि एलओपी भी आपकी वजह से है। अर

इमरान मसूद बोले- सपा-कांग्रेस गठबंधन में मुझे विलेन बनाया:हैसियत बता रहे कि हम जीरो हैं, फिर हमारी जरूरत क्या है आपको?
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सियासत तेज हो गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मुझे घेरकर विलेन बनाने की कोशिश हो रही है। मेरे ऊपर हमले शुरू करा दिए। मैंने तो आपके लिए एक गलत शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा- आपके ज्ञानी लोग बता रहे हैं कि एलओपी भी आपकी वजह से है। अरे भाई, इतना ज्ञान तो होना चाहिए कि एलओपी क्या होता है। आप हमें हमारी हैसियत बताते रहते हो कि आपकी तो जमानत जब्त हो गई थी, तो फिर हमारी जरूरत क्या है आपको? बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के घोषणापत्र को चुनावी छलावा बताया। उन्होंने कहा कि लोग सावधान रहें। सपा की हालत 'थोथा चना बाजे घना' जैसी है; यानी, करना कुछ नहीं, सिर्फ हवा-हवाई दावे करना है। मायावती ने कहा, "सपा का स्वभाव गरीब, दलित, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी है। यही वजह है कि जब राज्यसभा भेजने की बारी आई तो इन्होंने एक धन्नासेठ को टिकट दे दिया। सपा ऐसे धनी और बाहुबलियों को मैदान में उतारेगी जो सिर्फ अपने स्वार्थ में डूबे रहेंगे।"
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗