3 अक्टूबर 2026, 6:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ लंबे वक्त से जारी संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा दावा किया है. ईरान ने दावा किया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेन

ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ लंबे वक्त से जारी संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा दावा किया है. ईरान ने दावा किया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना के दूसरे एडवांस अंडरवाटर व्हीकल यानी मानवरहित पनडुब्बी रेमस 600 पर कब्जा कर लिया है.

इस संबंध में ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर चैनल IRIB की तरफ से रविवार (27 सितंबर, 2026) को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया. जिसके मुताबिक, IRGC के अभियान में उस चीज को निशाना बनाया गया, जिसे ईरानी सेना के अधिकारियों ने स्ट्रैटजिक वाटरवेज में संचालित अमेरिकी सेना की दूसरी पनडुब्बी करार दिया है.

IRGC ने कब्जे को लेकर क्या कहा?

अमेरिकी मानवरहित पनडुब्बी पर कथित कब्जे को लेकर IRGC ने कहा कि यह कब्जा कोर्डिनेटेड और कॉम्प्लेक्स ऑपरेशन के जरिए किया गया, जिसमें ईरानी सेना की खुफिया निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमताओं का फायदा उठाय गया.

Iran’s IRGC Navy has claimed to have captured a U.S. Remus 600 autonomous underwater vehicle (UUV) today near the Strait of Hormuz. The U.S. military designation is the Mk 18 Mod 2 Kingfish. pic.twitter.com/7FTMH4LUwP

— OSINTdefender (@sentdefender) September 27, 2026

बयान में कहा गया, ‘खुदा की रहमत से IRGC की नौसेना के सैनिकों ने खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के साथ कोर्डिनेटेड और कॉम्प्लेक्स ऑपरेशन के जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जासूसी के मंसूबे से तैनात अमेरिकी सेना के एक एडवांस UAV पर अपना कब्जा करने में फतेह हासिल की है.’

पनडुब्बी के बारे में जानकारी जुटा रहे एक्सपर्ट- IRGC

बयान के मुताबिक, IRGC की नौसेना की तरफ से कब्जा किए गए अमेरिकी पनडुब्बी की पहचान रेमस 600 के तौर पर की गई है. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यह पनडुब्बी बहुत ही चालाक और पानी के नीचे बिना इंसानी मदद के पूरी आजादी के साथ घूमने वाला एडवांस व्हीकल है.

ईरानी अधिकारियों ने इस पनडुब्बी पर यह आरोप भी लगाया कि यह एडवांस अंडरवाटर UAV स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के खिलाफ जासूसी मिशनों को अंजाम दे रहा था, जिसपर IRGC की नौसेना ने कब्जा कर लिया और इसके बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने के लिए इसे एक्सपर्ट्स के हाथों में दे दिया गया है. 

यह भी पढ़ेंः दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗