3 अक्टूबर 2026, 2:24 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत:सड़क किनारे मिला शव, पत्नी गर्भवती, सात साल की बेटी

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में 32 साल के एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह बौनामऊ के पास करीब तीन किलोमीटर दूर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान भवानीखेड़ा गांव निवासी विमल (32) पुत्र जगत पाल

उन्नाव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत:सड़क किनारे मिला शव, पत्नी गर्भवती, सात साल की बेटी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में 32 साल के एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह बौनामऊ के पास करीब तीन किलोमीटर दूर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान भवानीखेड़ा गांव निवासी विमल (32) पुत्र जगत पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विमल ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बौनामऊ के पास उसका शव पड़ा देखा। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि विमल खेती और ड्राइवरी का काम करके परिवार का गुजारा करता था। उसकी सात साल की एक बेटी है और पत्नी गर्भवती है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और बाकी परिजनों का बुरा हाल हो गया। परिवार के सामने अब आर्थिक संकट भी आ गया है। मौत की असली वजह साफ माखी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि युवक ने किन हालात में जहरीला पदार्थ खाया और इसकी वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗