उन्नाव में पटाखे जलाने पर विवाद:दबंगों ने महिला और परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा, शिकायत करने पर भड़के
पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवारा कला बेहटा गांव में पटाखे जलाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने एक महिला और उसके परिजनों को दौड़ा-दौड़कर लाठी-डंडों से पीट दिया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से

पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवारा कला बेहटा गांव में पटाखे जलाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने एक महिला और उसके परिजनों को दौड़ा-दौड़कर लाठी-डंडों से पीट दिया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। शिकायत करने पहुंची महिला को ज़मीन पर पटककर पीटा गांव की रहने वाली पीड़िता पूनम पत्नी जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार देर रात पड़ोसियों द्वारा पटाखे जलाए जा रहे थे। जब उसने इस बात की शिकायत पड़ोसी से की, तो वे आगबबूला हो गए। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने पूनम को ज़मीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। बचाने आए परिजनों पर भी बरसे लाठी-डंडे चीख-पुकार सुनकर जब पूनम को बचाने के लिए उसके परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी जमकर मारपीट की। इस घटना में महिला समेत उसके परिजनों को गंभीर चोटें आई हैं। तीन के खिलाफ नामजद शिकायत, जांच में जुटी पुलिस पीड़िता पूनम ने गंगाघाट कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी संतोष, शिवानी और नीरज पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में गंगाघाट कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
