31 अक्टूबर 2026, 9:20 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जौनपुर में 2 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा:बीआरपी कॉलेज में सुबह 10 बजे से शुरू होगा

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जौनपुर के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। जौनपुर विधानसभा क्षेत्र का मेला 2 नवंबर को बीआरपी कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। शुक्रवार को 1 बजे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बीआरपी इंटर कॉलेज में प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं से मेले मे

जौनपुर में 2 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा:बीआरपी कॉलेज में सुबह 10 बजे से शुरू होगा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जौनपुर के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। जौनपुर विधानसभा क्षेत्र का मेला 2 नवंबर को बीआरपी कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। शुक्रवार को 1 बजे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बीआरपी इंटर कॉलेज में प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं से मेले में शामिल होने की अपील की। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय करेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को उनकी पढ़ाई, तकनीकी दक्षता, कौशल और रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर देना है। मेले में देश की कंपनियों और नियोजकों समेत 50 से अधिक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इसके जरिए बेरोजगार युवाओं को कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, नगर मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, सदर उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान, अन्य अधिकारी और आम लोग मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗