2 अक्टूबर 2026, 12:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

उन्नाव में महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया:ठेकेदार ने मजदूरी दिलाने के बहाने बुलाया, महिला थाने में शिकायत

उन्नाव के दही चौकी क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में ठेकेदार समेत कई लोगों पर बंधक बनाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया। मंगलवार को महिला थाना में शिकायत की है। महिला के मुताबिक, 12 सितंबर को वह पति के साथ एक कंपनी में मजदूरी करने गई थी। बकाया मजदूरी मांगने पर ठेकेदार से विवाद हुआ।

उन्नाव में महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया:ठेकेदार ने मजदूरी दिलाने के बहाने बुलाया, महिला थाने में शिकायत
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उन्नाव के दही चौकी क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में ठेकेदार समेत कई लोगों पर बंधक बनाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया। मंगलवार को महिला थाना में शिकायत की है। महिला के मुताबिक, 12 सितंबर को वह पति के साथ एक कंपनी में मजदूरी करने गई थी। बकाया मजदूरी मांगने पर ठेकेदार से विवाद हुआ। ठेकेदार ने उसे मजदूरी देने के बहाने एक होटल के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर उसे ऑटो में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने का आरोप है। होश आने पर पीड़िता ने खुद को बंधा पाया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी मिली। पीड़िता का आरोप है कि उसे दूसरे स्थान पर ले जाकर दो लोगों ने कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। कई दिनों बाद 26 सितंबर को उसे बेटी के साथ मायके के पास छोड़ा गया। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी मिली। महिला थाना इंस्पेक्टर रेखा सिंह ने हालांकि ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घटनास्थल, संबंधित लोगों और अन्य तथ्यों की पड़ताल के साथ आवश्यक साक्ष्य जुटाए जाएंगे। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗