4 नवंबर 2026, 10:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
विश्व

‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (3 नवंबर) को इजरायल को दी जाने वाली 4 बिलियन डॉलर की अमेरिकी मदद को खत्म करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका 2027 से इजरायल को दी जाने वाली 4 अरब डॉलर की आर्थिक मदद को बंद कर देगा, क्योंकि उसे अब इसकी जरूरत नहीं है. हालांकि, मध्य पूर्व में अपने स

‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (3 नवंबर) को इजरायल को दी जाने वाली 4 बिलियन डॉलर की अमेरिकी मदद को खत्म करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका 2027 से इजरायल को दी जाने वाली 4 अरब डॉलर की आर्थिक मदद को बंद कर देगा, क्योंकि उसे अब इसकी जरूरत नहीं है. हालांकि, मध्य पूर्व में अपने सबसे करीबी सहयोगी इजरायल को अमेरिका हथियारों की बिक्री जारी रखेगा.

अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों के दिन सुबह में फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने संकेत दिया कि इजरायल को अमेरिकी मदद का मुद्दा डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब इजरायल को मदद की जरूरत ही नहीं है, तो रिपब्लिकन उम्मीदवारों को मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद जैसे नेताओं के आरोपों का सामना क्यों करना चाहिए?

अगर इजरायल को जरूरत होती, तो अमेरिकी मदद जारी रहता- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह एक खराब चुनावी मुद्दा बन गया है. जब आप कहते हैं कि हम सभी को 4 अरब डॉलर क्यों नहीं देते? इजरायल हमारा सबसे करीबी सहयोगी है. हम उसे किसी भी अन्य देश से ज्यादा मदद देते हैं और अब उसे इसकी जरूरत नहीं है.’ 

उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को पैसों की जरूरत होती, तो वह अमेरिकी मदद जारी रखते. हालांकि, उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ इस संबंध में एक समझौता किया है, जिसके तहत इस साल के अंत के बाद अमेरिका इजरायल को आर्थिक सहायता देना बंद कर देगा.

इजरायल को मिलने वाली अमेरिकी मदद पर बोले ट्रंप

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्य में ट्रंप ने कहा कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने उनके सामने यह विचार रखा था और दोनों नेता पिछले करीब दो सालों से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करना काफी महंगा है.

उन्होंने कहा, ‘इजरायल को आर्थिक सहायता देने की बात करें तो बीबी नेतन्याहू और मैंने एक समझौता किया है. हम इजरायल को हर साल 4 अरब डॉलर देते हैं और कुछ महीने पहले हमने इसे बंद करने का फैसला किया था. हम पहले ही इस बात पर सहमत हो चुके हैं कि इस साल के अंत तक हम इजरायल को भुगतान करना बंद कर देंगे. हालांकि, अगर इजरायल को जरूरत पड़ी तो हम उसकी मदद करेंगे.’ 

यह भी पढ़ेंः USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗