एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन बोलीं- लड़कियां पिस्टल खरीदो:अपनी सुरक्षा खुद करो, फायरिंग की ट्रेनिंग का VIDEO जारी किया
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने लड़कियों से आत्मरक्षा के लिए खुद को तैयार करने और किसी पर निर्भर नहीं रहने की अपील की है। 34 साल की खुशबू ने लड़कियों से आत्मरक्षा की पहल खुद करने और अपने पास एयर पिस्टल रखने की सला

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने लड़कियों से आत्मरक्षा के लिए खुद को तैयार करने और किसी पर निर्भर नहीं रहने की अपील की है। 34 साल की खुशबू ने लड़कियों से आत्मरक्षा की पहल खुद करने और अपने पास एयर पिस्टल रखने की सलाह दी। कहा, अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर न रहें। पूर्व आर्मी अफसर ने डॉटर्स डे पर (27 सितंबर) को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें वह एयर पिस्टल (ग्लॉक 17 जेन 4) चलाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसकी ट्रेनिंग लेने की अपील की। खुशबू ने संविधान के अनुच्छेद 21 का जिक्र करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा का अधिकार है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मरक्षा के किसी भी साधन का इस्तेमाल केवल जिम्मेदारी और गंभीर परिस्थितियों में ही होना चाहिए। खुशबू बोलीं- देश में जो हो रहा, वह कभी खत्म नहीं होगा खुशबू पाटनी बताती हैं कि एयर पिस्टल से गोली चलाने के लिए बारूद या आम कारतूस की जरूरत नहीं होती, बल्कि CO2 (धातु के छर्रों) का इस्तेमाल होता है। उन्होंने लड़कियों से पास के किसी शूटिंग रेंज में जाकर सही ट्रेनिंग और प्रैक्टिस करने की अपील की है। खुशबू कहती हैं- आप इसे खरीद सकती हैं, अपने पास रख सकती हैं और अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। किसी पर निर्भर न रहें। वरना, भारत में जो हो रहा है, वह कभी खत्म नहीं होगा। अब खुशबू पाटनी की 4 तस्वीरें देखिए… लड़कियों को 0.177 एयर पिस्टल ग्लॉक 17 जेन 4 खरीदने की सलाह खुशबू ने बताया, एयर पिस्टल की कीमत ₹60,000-70,000 है। लड़कियां पास के शूटिंग रेंज में इसे इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग ले सकती हैं। उन्होंने यह भी दिखाया कि यह कैसे काम करती है। खुशबू ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में एक डिस्क्लेमर भी जोड़ा है। लिखती हैं, 'सिर्फ आत्मरक्षा के लिए। यह कोई खिलौना नहीं है। चाहे यह असली हो या न हो। आपको इसे समझदारी और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। 0.177 एयर पिस्टल ग्लॉक 17 जेन 4 सिर्फ जानकारी के मकसद से।' पहले भी सेल्फ डिफेंस के बारे में दी जानकारी इससे पहले भी खुशबू पाटनी ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी है। बरेली में घर पर फायरिंग के बाद खुशबू पाटनी ने VIDEO जारी किया था। इसमें वे सेल्फ-डिफेंस और सुरक्षा के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- आज इस 'कलयुग' में कब जानें क्या हो जाए, कुछ पता नहीं। आप पब्लिक फिगर में हों या ना हो। उससे कोई लेना-देना नहीं है। खुशबू ने कहा था- अगर आपके पास लाइसेंस गन है, तो ठीक। वरना सेल्फ डिफेंस के लिए कुछ जरूर रखें। क्योंकि, अनहोनी कभी भी हो सकती है। डेटा केबल से बना सकते हैं उपकरण इसके बाद खुशबू पाटनी मोबाइल फोन का डेटा केबल लेती हैं। वह कहती हैं इसे मोबाइल का डेटा केबल बोलते हैं। हमें बेसिकली मोटा तार चाहिए, जो जल्दी ना टूटे। इसके बाद वह 5 नेट लेती हैं। फिर कहती हैं आपको कुछ नहीं करना है, बस इस नेट को डेटा केबल के अंदर डालना है। अगर आपको इसे सामान्य रूप से बैग के अंदर रखना है तो केबल के दोनों छोर पर पांच गांठें बांध दीजिए। ये बहुत ही मजबूत चीज़ है- दिखने में छोटी है लेकिन असर में यह चेहरे के पूरे एरिया को बिगाड़ सकती है। जहां लगेगा वह चीज टूटे जाएगी, नाक पर लगेगा, जबड़े पर लगेगा तो उसे तोड़ देगा। ………………………………… यह खबर भी पढ़िए महिला बैंककर्मी से 'IAS बनवाऊंगा' कहने वाला सपा नेता अरेस्ट: कहा था- खूबसूरत हो, सीरत बहुत अच्छी; अलीगढ़ में रिश्तेदार के घर छिपा था मथुरा में महिला बैंककर्मी से ‘CM कोटे से IAS बनवाऊंगा’ कहने वाला सपा नेता राजन अहमद रिजवी गिरफ्तार हो गया है। वह 12 दिनों से फरार था। यहां पढ़ें पूरी खबर
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗