3 अक्टूबर 2026, 2:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

एक्सप्रेस-वे पर क्रेटा कार 5 बार पलटी, 3 की मौत:एयरबैग से बची 2 की जान, 140 की स्पीड से डिवाइडर से टकराई, पहिए तक अलग

आगरा में क्रेटा कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, फिर 4-5 बार पलटी खाई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे। हादसा शनिवार सुबह 7 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डौकी थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 140 kmph थी। मरने वाले तीनों लोग पिछली

एक्सप्रेस-वे पर क्रेटा कार 5 बार पलटी, 3 की मौत:एयरबैग से बची 2 की जान, 140 की स्पीड से डिवाइडर से टकराई, पहिए तक अलग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में क्रेटा कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, फिर 4-5 बार पलटी खाई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे। हादसा शनिवार सुबह 7 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डौकी थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 140 kmph थी। मरने वाले तीनों लोग पिछली सीट पर बैठे थे। तीनों कार से उछलकर एक्सप्रेस-वे से नीचे खाई में जा गिरे। सिर में चोट लगने से उनकी जान चली गई। आगे बैठे ड्राइवर और एक युवक ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। इसलिए एयरबैग खुलने से दोनों की जान बच गई। हादसा इतना जोरदार था कि पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। आगे और पीछे का हिस्सा डैमेज हो गया। साइड के हिस्से पिचक गए। पहिए तक अलग हो गए। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कार को सड़क से हटवाया। हादसे की 3 तस्वीर देखिए… सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे। आपस में दोस्त थे। मृतकों की पहचान भूपेंद्र (32) पुत्र दलवीर निवासी गली नंबर-4, दुर्गा पार्क, पालम गांव, नई दिल्ली, कपिल (30) पुत्र सुरेश निवासी सागरपुर, नई दिल्ली तथा जयप्रकाश (29) पुत्र ओमप्रकाश खरवार निवासी मूल रूप से बलिया के रूप में हुई है। वहीं हादसे में जसवंत (25) पुत्र संजय खरवार निवासी आरजेडसी-18बी, पालम गांव, नई दिल्ली और चंद्रकांत (35) पुत्र उमाकांत निवासी आरजेडसी-18बी, गली नंबर-11, दुर्गा पार्क, नई दिल्ली घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एयरबैग और सीट के बीच फंसे 2 युवक यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधा मोहन द्विवेदी ने बताया- हादसे के बाद कार हवा में कई फीट ऊंची उछली। इसके बाद सड़क पर पलटी खाते हुए डिवाइडर से टकरा गई। तुरंत ही कार के एयरबैग खुल गए। जसवंत और चंद्रकांत एयरबैग और सीट के बीच फंस गए। उनकी जान बच गई। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी चार्जशीट पर उठे सवाल, अमिताभ ठाकुर ने पूछा- SIT ने 105 घटनाओं का जिक्र किया, आरोपी सिर्फ 8 बनाए? अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की ओर से दाखिल आरोप-पत्र को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को यूपी के DGP को पत्र भेजकर मामले में आगे की विवेचना कराने की मांग की। ठाकुर का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और अंतिम आरोप-पत्र के दायरे में अंतर दिखाई देता है। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗