एटा में 21 वर्षीय विवाहिता की मौत:मायके वालों ने पति-ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
एटा जिले के कासिमपुर गांव में 21 साल की एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष ने बताया कि उनकी बेटी कोर्ट के आदेश पर ससुराल में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए

एटा जिले के कासिमपुर गांव में 21 साल की एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष ने बताया कि उनकी बेटी कोर्ट के आदेश पर ससुराल में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसे अक्सर पीटा और परेशान किया जाता था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिरोजाबाद के नगला श्वेटा की रहने वाली संगम (21) का विवाह कासिमपुर के विजेंद्र से हुआ था। सोमवार देर शाम करीब 7 बजे संगम का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। इससे पहले भी विवाहिता के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत मायके वालों ने कोतवाली देहात थाने में की थी। तब परिवार के लोगों ने थाने में सुलह करवा दी थी। मई 2026 में आरोपियों ने फिर मारपीट की, जिसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। वहां मेडिटेशन के बाद महिला को पति के साथ ससुराल भेजा गया था। मृतिका के भाई लालू ने जानकारी देते हुए बताया कि दहेज के खातिर फांसी लगाकर हत्या की गई है।पति सास ससुर ननद शामिल है।पहले तीन बार विवाद हो चुका था गांव के लोगों समझौता करवा दिया थाने में समझौता हुआ फिर कोर्ट में चला जहां मीडियेशन हुआ लड़की पति के साथ चली गई। छ लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कोर्ट ने समझा बुझा कर भेज दिए फोन नहीं करने देते थे। कोर्ट ने दो बार मायके बालों से बात कराने के निर्देश किए थे। हत्या की गई है लड़की मृत अवस्था में नग्न थी। मामले पर थाना प्रभारी के के लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि मायके पक्ष की लिखित शिकायत के आधार पर छ लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर ली गई है क्षेत्राधिकारी सिटी कृतिका सिंह द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
