6 अक्टूबर 2026, 4:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

एल्विश के बाउंसर ने फैन को मंच से धक्का दिया,VIDEO:कानपुर में सेल्फी लेने पहुंचा था, युवक के साथ भीड़ में गिरा

कानपुर में यूट्यूबर एल्विश यादव के बाउंसर ने सेल्फी लेने पहुंचे फैंस को मंच से धक्का दे दिया। इससे वह मंच मौजूद एक युवक के साथ नीचे जा भीड़ के बीच जा गिरा। बाद में उस युवक को मंच पर बुलाया, लेकिन फैंस को नहीं। रविवार को मोतीझील ग्राउंड में ‘रंगीलो डांडिया रास’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ इन्फ्लु

एल्विश के बाउंसर ने फैन को मंच से धक्का दिया,VIDEO:कानपुर में सेल्फी लेने पहुंचा था, युवक के साथ भीड़ में गिरा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में यूट्यूबर एल्विश यादव के बाउंसर ने सेल्फी लेने पहुंचे फैंस को मंच से धक्का दे दिया। इससे वह मंच मौजूद एक युवक के साथ नीचे जा भीड़ के बीच जा गिरा। बाद में उस युवक को मंच पर बुलाया, लेकिन फैंस को नहीं। रविवार को मोतीझील ग्राउंड में ‘रंगीलो डांडिया रास’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर भी पहुंची थीं। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन सेल्फी लेने के लिए मंच पर पहुंच गया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। वीडियो में फैंस एल्विश के पास जाने की कोशिश कर रहा था, तभी मंच पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान एक बाउंसर ने उसे मंच से नीचे धकेल दिया। देखिए 2 तस्वीरें…. अब विस्तार से पढ़िए पूरी खबर… 1 घंटे देरी से पहुंचे एल्विश यादव मोतीझील ग्राउंड में आयोजित ‘रंगीलो डांडिया रास’ कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे था। 8 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर समय पर पहुंच गई थीं, जबकि एल्विश यादव रात करीब 10 बजे मंच पर पहुंचे। एल्विश के मंच पर पहुंचते ही वहां मौजूद हजारों फैंस झूम उठे। उन्होंने परफॉर्मेंस दी, वहीं गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर ने ‘चिकनी चमेली’ गाने पर डांस किया। एल्विश बोले- शाम को ही आ गया था, यहां पहुंचने में हुई देरी करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे शो खत्म हुआ और लाइटें बंद कर दी गईं। इसके बाद फैंस ने एल्विश से एक और गाना गाने की गुहार लगाई। इस पर एल्विश ने कहा- मैं गाना चाहता हूं, लेकिन यहां का नियम नहीं जानता हूं। शाम 7 बजे ही होटल आ गया था, लेकिन मुझे कार्यक्रम स्थल पर देर से लाया गया। लंबे इंतजार के बाद लौटने लगे फैंस कई लोग एल्विश को देखने के लिए एंट्री पास लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम में देरी के चलते कुछ फैंस शो खत्म होने से पहले ही लौटने लगे। फैंस का कहना था कि उन्होंने लंबे समय तक एल्विश का इंतजार किया, लेकिन उनके मंच पर आने के कुछ ही देर बाद कार्यक्रम खत्म हो गया। अब जानिए कौंन हैं एल्विश यादव? यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स एल्विश यादव एक फेमस यूट्यूबर हैं। उनके 16 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 22 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 2016 में यूट्यूब वीडियो बनानी शुरू की थी। जिस पर उसने जब फेमस बॉलीवुड स्टार्स को रोस्ट करना शुरू किया तो वह वायरल हो गया, इसके बाद उसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते चले गए। वीडियो में हरियाणवी लहजे के लिए लोकप्रिय हुए। इसके बाद उसे एक गाना आया था।जिसके बाद उसे 'राव साहब' के नाम से पुकारा जाने लगा। पिता टीचर, मां हाउस वाइफ एल्विश गुरुग्राम के वजीराबाद गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता टीचिंग प्रोफेशन में हैं, जबकि मां हाउस वाइफ हैं। एल्विश यादव ने अपनी पढ़ाई एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से की है। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया। एल्विश की कुल प्रॉपर्टी 40 करोड़ एल्विश यादव की हर महीने लाखों की कमाई है। वह सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों को लेकर फेमस है। उसके कार क्लेक्शन में 1.41 करोड़ की PORSCHE 718-BOXSTER, वरना और फॉर्च्यूनर कार शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके 4 मंजिला घर की कीमत 14 करोड़ से ज्यादा है। उसकी कुल प्रॉपर्टी 40 करोड़ की है। ------- ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव से पहले बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे: धर्मपाल सिंह से मुलाकात की; विनोद तावड़े भी आ रहे, योगी से मुलाकात करेंगे सुल्तानपुर में आज भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक होगी। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र और काशी क्षेत्र के संघ और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में दोनों क्षेत्रों की मौजूदा जमीनी हकीकत से अवगत कराया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗