2 अक्टूबर 2026, 12:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

एशियाड में भारत को 10वां गोल्ड, ईरान को पीछे छोड़ा:तीरंदाजी में 3, शूटिंग में 1 गोल्ड, मेडल टैली में सातवें नंबर पर पहुंचा भारत

भारत ने एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। उसने बुधवार को 4 स्वर्ण पदक जीते, इनमें से 3 तीरंदाजों ने दिलाए। जबकि, एक शूटिंग में आया। 11वें दिन का चौथा स्वर्ण कंपाउंड आर्चरी के पुरुष टीम इवेंट में आया। साहिल, गणेश और कुशल की तिकड़ी ने चीन की टीम को एक अंक के अंतर से हराया। दिन का पहला गोल्ड करीब 7:45 बजे भारतीय महिला टीम

एशियाड में भारत को 10वां गोल्ड, ईरान को पीछे छोड़ा:तीरंदाजी में 3, शूटिंग में 1 गोल्ड, मेडल टैली में सातवें नंबर पर पहुंचा भारत
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भारत ने एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। उसने बुधवार को 4 स्वर्ण पदक जीते, इनमें से 3 तीरंदाजों ने दिलाए। जबकि, एक शूटिंग में आया। 11वें दिन का चौथा स्वर्ण कंपाउंड आर्चरी के पुरुष टीम इवेंट में आया। साहिल, गणेश और कुशल की तिकड़ी ने चीन की टीम को एक अंक के अंतर से हराया। दिन का पहला गोल्ड करीब 7:45 बजे भारतीय महिला टीम ने तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में आया। फिर चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी मिक्स्ड इवेंट में चैंपियन बनी। नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में सोना जीता। इन गोल्ड से भारत मेडल टैली के 7वें स्थान पर आ गया है। उसने अब तक 59 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 9 में से 5 गोल्ड महिलाओं ने दिलाए हैं। अब तक के मेडल की खास बातें 3 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे भारत के 3 मुक्केबाज अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गए हैं। ओलिंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगेहन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान की नताल्या को 3-2 से हराया। इससे पहले अंकुश पंघाल मेंस 80 kg और परवीन हुड्‌डा ने विमेंस 65 kg वेट कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई है। प्रिया और कपिल अपने-अपने सेमीफाइनल मैच हार गए हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗