3 अक्टूबर 2026, 3:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

एशियन गेम्स के 5वें दिन तीसरा मेडल आया:नारूका-धालीवाल स्कीट में नंबर-3 रहे, रोशिबिना को वुशु में सिल्वर; सतनाम-सलमान को रोइंग में ब्रॉन्ज

भारतीय निशानेबाज अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने भारत को एशियन गेम्स के 5वें दिन का तीसरा मेडल दिलाया। यह जोड़ी शॉटगन के स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में 48 में से 44 निशाने लगाकर तीसरे स्थान पर रही। यह मौजूदा एशियन गेम्स में शूटिंग का 8वां मेडल है। इनमें 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस मेडल के सहारे मेडल ट

एशियन गेम्स के 5वें दिन तीसरा मेडल आया:नारूका-धालीवाल स्कीट में नंबर-3 रहे, रोशिबिना को वुशु में सिल्वर; सतनाम-सलमान को रोइंग में ब्रॉन्ज
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भारतीय निशानेबाज अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने भारत को एशियन गेम्स के 5वें दिन का तीसरा मेडल दिलाया। यह जोड़ी शॉटगन के स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में 48 में से 44 निशाने लगाकर तीसरे स्थान पर रही। यह मौजूदा एशियन गेम्स में शूटिंग का 8वां मेडल है। इनमें 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस मेडल के सहारे मेडल टैली में भारत के एक गोल्ड, 6 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज के सहारे 15 मेडल हो गए हैं। वहीं, चीन के पदकों की संख्या 100 पार हो गई है। रोशिबिना को लगातार तीसरे एशियाड में पदक गुरुवार को रोशिबिना देवी ने वुशु ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वे महिलाओं के 60kg सांडा इवेंट के फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार गईं। रोशिबिना ने एशियाड में लगातार तीसरा मेडल जीता है। वे ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला वुशु खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने रोइंग में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗