6 अक्टूबर 2026, 5:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

ऑपरेटरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की:12 साल से नहीं बढ़ा मानदेय, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

देवरिया में जल निगम ग्रामीण के पंप ऑपरेटरों ने मंगलवार को दिन में एक बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने की मांग की। ऑपरेटरों का आरोप है कि उन्हें 11-12 साल से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं मिली है। ऑपरेटरों ने बताया कि वे साल 2015-16 से विभाग में काम कर रहे हैं। महंगाई बढ़ने से 4,000

ऑपरेटरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की:12 साल से नहीं बढ़ा मानदेय, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
देवरिया में जल निगम ग्रामीण के पंप ऑपरेटरों ने मंगलवार को दिन में एक बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने की मांग की। ऑपरेटरों का आरोप है कि उन्हें 11-12 साल से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं मिली है। ऑपरेटरों ने बताया कि वे साल 2015-16 से विभाग में काम कर रहे हैं। महंगाई बढ़ने से 4,000 रुपये के मौजूदा मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यह राशि कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए उनकी मांग है कि मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए और उन्हें UPCOS में शामिल किया जाए। उन्होंने सरकार से इस संबंध में प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया। ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में देवेश उपाध्याय, उमेश पांडेय, सतीश चंद, बेचू चौहान, रामप्रवेश कनौजिया, ज्ञान साहनी और प्रकाश चंद्र पारी समेत कई ऑपरेटर शामिल थे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗