3 अक्टूबर 2026, 3:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

ओवैसी बोले-तुम्हारे अखिलेश भैया आए तो कितने दंगे हुए?:गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- यूपी में BJP को रोकना है तो साथ आइए

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- 2027 का विधानसभा चुनाव आ रहा है तो कह रहे हैं कि भैया (अखिलेश) आ रहे हैं। अच्छा, तुम्हारा भैया आया था तो क्या हुआ था? कितने दंगे हुए थे? उन्होंने कहा- मैं तुमसे अब बताना चाहता हूं कि जब अखिलेश सीएम थे, तब मुजफ्फरनगर का कांड हु

ओवैसी बोले-तुम्हारे अखिलेश भैया आए तो कितने दंगे हुए?:गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- यूपी में BJP को रोकना है तो साथ आइए
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- 2027 का विधानसभा चुनाव आ रहा है तो कह रहे हैं कि भैया (अखिलेश) आ रहे हैं। अच्छा, तुम्हारा भैया आया था तो क्या हुआ था? कितने दंगे हुए थे? उन्होंने कहा- मैं तुमसे अब बताना चाहता हूं कि जब अखिलेश सीएम थे, तब मुजफ्फरनगर का कांड हुआ था। 50 हजार लोग अपने घर और गांव से बेघर हो गए थे। पार्टीशन में भी इतने लोग बेघर नहीं हुए थे। सपा में कितने मुसलमान सांसद थे, आपको मालूम है? किसी को मालूम है कि कितने मुस्लिम विधायक थे? ओवैसी ने विपक्षी दलों को गठबंधन करने का खुला ऑफर दिया। कहा- हम भी नहीं चाहते हैं कि तीसरी बार यूपी में बीजेपी सरकार बने। हमने तमाम सियासी साथियों से कहा है कि अगर आप बीजेपी की सरकार को दोबारा बनने से रोकना चाहते हैं तो AIMIM से हाथ मिलाइए। ओवैसी ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी को चवन्नी कहे जाने पर कहा- मैं जयंत और उनकी पत्नी को अच्छी तरह जानता हूं। जयंत की पत्नी मेरी बहन है। राजनीतिक रूप से हम भाजपा और जयंत के खिलाफ हैं, लेकिन किसी को उनके बारे में घटिया भाषा इस्तेमाल करने का हक नहीं है। ऐसे बयान संबंधित व्यक्ति के अहंकार को दिखाते हैं। लोकतंत्र में जनता किसी को चुनकर कामयाब बनाती है, इसलिए ‘मैं जिसे चाहूं बना दूं और जिसे चाहूं खत्म कर दूं’ जैसी सोच घमंड का प्रतीक है। ओवैसी की 6 बड़ी बातें… 1- मजबूत कंधों पर मुसलमानों का भविष्य तय होगा: नौजवानों, इस भारत का मुस्तकबिल अब तुम्हारा होने वाला है। अब तुम्हारे मजबूत कंधों पर मुसलमानों का भविष्य तय होगा। अगर वो कंधे मजबूत रहेंगे, वो कंधे किसी के सामने नहीं झुकेंगे, बल्कि दुनिया को झुकाने की ताकत तुम्हारे पास है। 2- मुसलमानों की हालत के लिए कौन जिम्मेदार?: यूपी में मुसलमानों की जो हालत सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर की, जिन्हें आपने वोट दिया था, हम उनसे पूछना चाहते हैं कि आखिर क्या वजह है? यूपी के 70% मुसलमान, जो 15 साल की उम्र से ज्यादा हैं, वे अपनी प्राथमिक शिक्षा की पढ़ाई तक पूरी नहीं कर सके? बताओ, क्या इसका जिम्मेदार असदुद्दीन ओवैसी है, जिस पर तुम आरोप लगाते हो कि वह बी-टीम है? 3- नितिन गडकरी की तारीफ की: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा- मैंने नितिन गडकरी को बुलाकर 45 मिनट बात की। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। मैं अपनी सड़क और ब्रिज को लेकर उनके पास बैठा, तो उन्होंने मेरे सामने ही फोन किया और कहा- जल्दी काम करो, ये मजलिस वाले मेरे सामने बैठे हैं। 4- 2 अक्टूबर को गठबंधन का ऐलान करेंगे: विपक्षी दलों को आगाह करते हुए कहा- चुनाव के बाद रोना नहीं। मैं आज आपके सामने खड़े होकर कह रहा हूं, अगर ये लोग समझते हैं तो समझें। मगर मैं इस बात को आपके सामने खुलकर कह रहा हूं कि इंशाअल्लाह, 2 अक्टूबर तक हम इंतजार करेंगे। उसके बाद, जिस किसी से भी हमारा गठबंधन होगा, हम उस दिन ऐलान कर देंगे। 5- प्यार किया तो डरना क्या…आई लव मोहम्मद: बेखौफ होकर वोट डालना। वो गाना है पुराना- जब प्यार किया तो डरना क्या, छुप-छुप के आहें भरना क्या। जब प्यार करते AIMIM से, तो दिल खोलकर बोलो। क्या बोलेंगे, आई लव मोहम्मद। 6- यूपी में पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हुआ: ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा- AIMIM ने वहां विपक्षी दलों से गठबंधन के लिए संपर्क किया था और छह सीटें मांगी थीं, लेकिन बात नहीं बनी। गठबंधन को लेकर बातचीत अलग मुद्दा है, लेकिन AIMIM यूपी में अपना संगठन मजबूत करने का काम जारी रखेगी। पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हुआ है। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष बोले- हमारी मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा रहा AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा- हम केवल कैंट विधानसभा तक सीमित नहीं हैं। कानपुर की सभी विधानसभा सीटों पर हम ताकत के साथ मैदान में आएंगे। पटेल समाज को देख लीजिए, उनका भी अपना अलग झंडा है। लेकिन हम एक झंडे के नीचे क्यों नहीं आ जाते हैं। हमारी मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। यहां तक कि हजारों साल पुराने दरगाहों के मेले लगाने से रोका जा रहा है। 2021 में दो बार कानपुर आ चुके हैं ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗