ओवैसी बोले- बाबा आ जाओ संभल, अखिलेश जाओ गोरखपुर:जनता दोनों को हराएगी; आजमगढ़ में कहा- हमें गांधी-नेहरू की जरूरत नहीं
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी को संभल से चुनाव लड़ने का चैंलेज दिया। ओवैसी ने कहा- बाबा अखिलेश यादव से कह रहे हैं, ‘आ जाओ अयोध्या।’ ओवैसी बाबा से कह रहा है, ‘आ जाओ संभल।’ अखिलेश, ‘जाओ गोरखपुर।’ मजलिस (जनता) दोनों को हराएगी। आगे ओवैसी ने कहा कि अगर आज के दौर में कोई नेहरू-गांधी बनने का दाव

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी को संभल से चुनाव लड़ने का चैंलेज दिया। ओवैसी ने कहा- बाबा अखिलेश यादव से कह रहे हैं, ‘आ जाओ अयोध्या।’ ओवैसी बाबा से कह रहा है, ‘आ जाओ संभल।’ अखिलेश, ‘जाओ गोरखपुर।’ मजलिस (जनता) दोनों को हराएगी। आगे ओवैसी ने कहा कि अगर आज के दौर में कोई नेहरू-गांधी बनने का दावा करेगा, तो हम उसके पीछे नहीं दौड़ेंगे। हम अपनी सफों से एक नेता बनाएंगे। अब हमें गांधी-नेहरू की जरूरत नहीं है। हमें अपने नेताओं की जरूरत है। गांधी मौलाना आजाद को कैबिनेट में मंत्री बनने नहीं देना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए नेहरू को खत लिखा था। मैं यहां नेता बनने नहीं आया हूं। मेरी जिंदगी के कई ख्वाबों में एक ख्वाब यह भी है कि मैं उत्तर प्रदेश में तुम्हारी आवाज बन जाऊं, तुम्हारा नेता बन जाऊं। ओवैसी ने दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार शाम 7:40 बजे जनसभा की। इसमें करीब 15 हजार लोग पहुंचे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


