6 अक्टूबर 2026, 6:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद CEC के घर की शुद्धि:आगरा में माथुर वैश्य महासभा निकालेगी कलश यात्रा, सुंदरकांड भी होगा

आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद अब अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से मंगलवार को घर की शुद्धि के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन से आहत वृद्ध माता-पिता की खु

कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद CEC के घर की शुद्धि:आगरा में माथुर वैश्य महासभा निकालेगी कलश यात्रा, सुंदरकांड भी होगा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद अब अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से मंगलवार को घर की शुद्धि के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन से आहत वृद्ध माता-पिता की खुशहाली, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। गंगाजल से होगा घर का शुद्धिकरण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मामा ने बताया कि कलश यात्रा दोपहर 2 बजे विजयनगर कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होगी। यात्रा डॉक्टर सुबोध गुप्ता के निवास स्थान तक जाएगी। श्रद्धालु पवित्र कलश में गंगाजल लेकर यात्रा में शामिल होंगे। घर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया जाएगा। इस दौरान शंख और घंटे की ध्वनि के बीच धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। दोपहर 3 बजे सुंदरकांड का पाठ कलश यात्रा के समापन के बाद दोपहर 3 बजे सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में घर की शुद्धि के साथ वृद्ध माता-पिता के स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु की कामना करना है। वैश्य समाज और क्षेत्रीय लोगों के शामिल होने की अपील महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन में सकल वैश्य समाज और क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश मामा, विनोद गुप्ता सर्राफ (गुरुजी), मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक उपमा गुप्ता के संयोजन में किया जा रहा है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗