22 अक्टूबर 2026, 7:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कांग्रेस ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली की रणनीति बनाई:रामलीला मैदान में होगी रैली, कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने की अपील

हापुड़ में कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए रणनीति बनाई। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील की। जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने कहा कि 'वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत

कांग्रेस ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली की रणनीति बनाई:रामलीला मैदान में होगी रैली, कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने की अपील
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हापुड़ में कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए रणनीति बनाई। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील की। जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने कहा कि 'वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत यह रैली हो रही है। उन्होंने नगर पालिकाओं के अध्यक्षों, ब्लॉक, मंडल पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों से इसमें शामिल होने को कहा। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने राहुल गांधी का समर्थन करने को कहा। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने वोट चोरी पर चुनाव आयोग की चुप्पी पर सवाल उठाए। अहमद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी विधानसभा और जिला पंचायत चुनाव में मजबूती से मुकाबला करेंगे। बैठक में पूर्व विधायक गजराज सिंह, विजय गोयल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗