3 अक्टूबर 2026, 1:15 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

काटकर फेंकने की धमकी देने वाला राइडर गिरफ्तार:राइड कैंसिल करने पर वाराणसी के श्रद्धालु को दी थी 22 बार धमकी, 10 बार बोला सॉरी

गोरखपुर में राइड कैंसिल कराने पर काट कर फेंकने की धमकी देने वाला राइडर को गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान जाहिदाबाद के अब्दुल रहमान (23) के रूप में हुई। बुधवार को कानूनी कार्रवाई पूरी कर पुलिस कोर्ट में पेश कर उसे जेल भिजवाएगी। पकड़े जाने के बाद आरोपी अब्दुल रहमान ने बताया कि मुझे कुछ बातें बुरी लग गई थीं। जिससे नारा

काटकर फेंकने की धमकी देने वाला राइडर गिरफ्तार:राइड कैंसिल करने पर वाराणसी के श्रद्धालु को दी थी 22 बार धमकी, 10 बार बोला सॉरी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोरखपुर में राइड कैंसिल कराने पर काट कर फेंकने की धमकी देने वाला राइडर को गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान जाहिदाबाद के अब्दुल रहमान (23) के रूप में हुई। बुधवार को कानूनी कार्रवाई पूरी कर पुलिस कोर्ट में पेश कर उसे जेल भिजवाएगी। पकड़े जाने के बाद आरोपी अब्दुल रहमान ने बताया कि मुझे कुछ बातें बुरी लग गई थीं। जिससे नाराज होकर मैंने बड़ी गलती करत दी। अब्दुल ने बताया कि गलती का अहसास होने पर वाराणसी के हेमंत मिश्रा के व्हाट्सएप पर सॉरी का मैसेज भेजकर माफी भी मांगी है। 22 बार धमकी देने वाला अब्दुल ने व्हाट्सएप पर 10 बार सॉरी बोला है। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल रहमान मूल रूप से कुशीनगर के बड़हरा का रहने वाला है। गोरखनाथ क्षेत्र के जाहिदाबाद में किराए का कमरा लेकर माता-पिता और दो बहनों के साथ रहता है। अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम गोरखपुर में राइड कैंसिल करने पर राइडर ने एक व्यक्ति को कॉल कर काटकर फेंकने की धमकी दी। कहा- “राइड कैंसिल क्यों की, आपको काटकर फेंक दूंगा।” युवक का आरोप है कि राइड कैंसिल करने के बाद राइडर ने उसे 22 बार कॉल किया और गाली-गलौज की। सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे का यह मामला शहर के रामगढ़ताल क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता की पहचान वाराणसी निवासी हेमंत मिश्रा के रूप में हुई है। वह इस्कॉन मंदिर से जुड़े हुए हैं। दरअसल, हेमंत ने गोरखनाथ मंदिर में रामकथा सुनने जाने के लिए राइड बुक की थी। बुकिंग में ड्राइवर का नाम जहुर अहमद देखकर उन्होंने राइड कैंसिल कर दी। इसके बाद राइडर ने उन्हें फोन कर धमकी दी। हेमंत ने गोरखनाथ थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, राइडर या रैपिडो की ओर से पक्ष नहीं मिल सका है। गोरखनाथ मंदिर में रामकथा सुनने पहुंचे थे हेमंत हेमंत मिश्रा ने बताया कि वह धार्मिक गतिविधियों के सिलसिले में देशभर की यात्रा करते हैं। उन्हें गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा की जानकारी मिली थी। इसलिए रविवार शाम करीब 8 बजे गोरखपुर पहुंचे और रात में होटल में ठहरे। सोमवार सुबह कथा सुनने के बाद रामगढ़ताल जाने के लिए रैपिडो से राइड बुक की। हेमंत के मुताबिक, बुकिंग में ड्राइवर का नाम जहुर अहमद देखकर उन्होंने खुद को सुरक्षित महसूस नहीं किया। करीब एक मिनट बाद उन्होंने राइड कैंसिल कर दी। इसके बाद राइडर ने फोन कर गाली-गलौज की और मारने-काटने की धमकी देने लगा। X पोस्ट के बाद पुलिस ने किया संपर्क हेमंत ने बताया कि धमकी भरी कॉल आने के बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी। पोस्ट पर गोरखपुर पुलिस ने उनसे मोबाइल नंबर मैसेज करने को कहा। उन्होंने पुलिस को नंबर भेज दिया। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें कॉल कर पूरी घटना की जानकारी ली। एसएसपी के कहने पर हेमंत ने गोरखनाथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗