3 अक्टूबर 2026, 5:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कंटेनर-डंपर में टक्कर के बाद भीषण आग, 2 जिंदा जले:सीट से चिपके मिले शव, सिर्फ हडि्डयां बचीं; आगरा में दोनों गाड़ियां जलकर राख

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार सुबह कंटेनर और डंपर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। इसमें डंपर सवार 2 हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों के शव सीट से चिपके मिले हैं। सिर्फ हडि्डयां बची हैं। वहीं, कंटेनर चालक और पास से गुजर रहे बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया ग

कंटेनर-डंपर में टक्कर के बाद भीषण आग, 2 जिंदा जले:सीट से चिपके मिले शव, सिर्फ हडि्डयां बचीं; आगरा में दोनों गाड़ियां जलकर राख
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार सुबह कंटेनर और डंपर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। इसमें डंपर सवार 2 हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों के शव सीट से चिपके मिले हैं। सिर्फ हडि्डयां बची हैं। वहीं, कंटेनर चालक और पास से गुजर रहे बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज हुई और तेज धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां हटवाकर हाईवे के किनारे करवाईं। मृतकों की पहचान धौलपुर जिले के निवासी आकाश (25) और रवि (24) के रूप में हुई है। हादसा जिला मुख्यालय से 36 किमी दूर खंदौली थाना क्षेत्र के पास हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला- डंपर चालक को झपकी आने से हुआ हादसा पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसा डंपर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ। घायल सुमित ने बताया कि वह सीटू के साथ बाइक से सादाबाद मंडी गए थे। लौटते समय उनके आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिस वजह से बाइक डंपर से टकरा गई। डंपर अचानक सामने आया, ब्रेक लगाने से पहले टक्कर हुई फतेहाबाद के मुबारकपुर निवासी कंटेनर चालक शिवराम ने बताया- मैं चंदौसी से गुजरात जा रहा था। हाईवे पर अचानक डंपर सामने आ गया। मैंने ब्रेक लगाकर गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, लेकिन डंपर साइड से कंटेनर में भिड़ गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर का पिछला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। इससे पहले पूरी कंटेनर में आग फैलती, मैं नीचे कूद गया। मेरे पैर और सिर में भी चोट आई है। इंस्पेक्टर उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया- दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर मालिक से बात कर परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा 'मोना': अजय राय को हटाया; इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, देवेंद्र निषाद-आलोक प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया कांग्रेस नेतृत्व ने आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। पार्टी ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। गोरखपुर के देवेंद्र निषाद महरा और महराजगंज के आलोक प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗