6 अक्टूबर 2026, 6:05 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

किन्नर ने नेग मांगने पर घेरने का आरोप लगाया:26 साल से जिस इलाके में मांग रही थी बधाई, वहां दूसरे पक्ष से विवाद

बरेली में नेग मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद सामने आया है। गढ़ी चौकी मुरावपुरा की रजनी किन्नर ने सुभाषनगर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 साल से जिन इलाकों में वह बधाई मांगती आ रही हैं, वहां दूसरे पक्ष ने उनका विरोध किया। रजनी का आरोप है कि उन्हें घेरकर गाली दी गई और फिर से नेग मांगने पर जा

किन्नर ने नेग मांगने पर घेरने का आरोप लगाया:26 साल से जिस इलाके में मांग रही थी बधाई, वहां दूसरे पक्ष से विवाद
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली में नेग मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद सामने आया है। गढ़ी चौकी मुरावपुरा की रजनी किन्नर ने सुभाषनगर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 साल से जिन इलाकों में वह बधाई मांगती आ रही हैं, वहां दूसरे पक्ष ने उनका विरोध किया। रजनी का आरोप है कि उन्हें घेरकर गाली दी गई और फिर से नेग मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली। शिकायत के अनुसार, 3 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे करगैना चौकी और बाजपेई ढाल के पास पिंकी उर्फ टिंकू, रागिनी और पल्लवी सहित 20 से 25 लोगों ने उन्हें घेर लिया था। रजनी ने पुलिस को बताया कि वह करीब 26 साल से गढ़ी चौकी मुरावपुरा और आसपास के क्षेत्रों में बधाई मांग रही हैं। अब इसी क्षेत्र में नेग मांगने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद शुरू हुआ है। रजनी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से जांच, कार्रवाई और सुरक्षा मांगी है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है। विवाद की असली वजह और शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗