3 अक्टूबर 2026, 7:49 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

कानपुर के स्क्रैप गोदाम में 12 लाख की चोरी:चोर CCTV में कैद, एसीपी बोले- खुलासे के लिए 4 टीमें लगाईं

कानपुर के चकेरी के कोयला नगर स्थित भवानी नगर में चोरों ने स्क्रैप गोदाम को निशाना बनाकर करीब 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया। सोमवार तड़के ऑटो से पहुंचे तीन शातिरों में दो ने सब्बल से मेन गेट और चैनल के ताले तोड़े और अंदर घुसकर 7.61 लाख रुपये की नगदी, लैपटॉप और भारी मात्रा में कॉपर वायर समेट लिया। चोरी की पूरी वारदात गोदाम के बाह

कानपुर के स्क्रैप गोदाम में 12 लाख की चोरी:चोर CCTV में कैद, एसीपी बोले- खुलासे के लिए 4 टीमें लगाईं
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर के चकेरी के कोयला नगर स्थित भवानी नगर में चोरों ने स्क्रैप गोदाम को निशाना बनाकर करीब 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया। सोमवार तड़के ऑटो से पहुंचे तीन शातिरों में दो ने सब्बल से मेन गेट और चैनल के ताले तोड़े और अंदर घुसकर 7.61 लाख रुपये की नगदी, लैपटॉप और भारी मात्रा में कॉपर वायर समेट लिया। चोरी की पूरी वारदात गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार सुबह 7;40 बजे चकेरी एसीपी ने बताया कि, मामला दर्जकर खुलासे के लिए चार टीमें लगाई है। कछियाना बर्तन बाजार निवासी विपिन दीक्षित का भवानी नगर में आराध्या इंटरप्राइजेज के नाम से स्क्रैप का गोदाम है। उन्होंने बताया कि, रविवार शाम वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे ऑटो सवार तीन युवक वहां पहुंचे। दो युवक ऑटो से उतरकर गोदाम के गेट तक पहुंचे, जबकि उनका साथी ऑटो लेकर बाहर ही खड़ा रहा। दोनों चोरों ने सब्बल से पहले मेन गेट और फिर चैनल का ताला तोड़ा। इसके बाद गोदाम के अंदर दाखिल होकर गल्ले में रखी 7.61 लाख रुपये की नगदी, चोरों ने एक लैपटॉप और 3 कुंतल कॉपर वायर भी समेट लिया। माल लेकर दोनों बाहर निकले और तीसरे साथी के साथ ऑटो से पीएसी बाइपास की तरफ़ फरार हो गए। सुबह गोदाम पहुंचे विपिन ने ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। अंदर जांच करने पर नगदी और सामान गायब मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन संदिग्ध ऑटो से आते और वारदात के बाद निकलते दिखाई दिए हैं। विपिन ने बताया कि, पिछले साल उनके पास में छोटे भाई सुमित की दुकान में भी चोरी हो चुकी है। चकेरी एसीपी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि कबाड़ की दुकान अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए सर्किल स्तर से चार टीमें और सर्विलांस टीम गठित की गई हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗