3 अक्टूबर 2026, 6:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत:डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची; स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसे

कानपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर गैस सिलेंडर लदे टैंकर से टकरा गई। इसमें कत्था कारोबारी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कारोबारी को फॉर्च्यूनर बाहर निकालकर अस्पताल प

कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत:डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची; स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर गैस सिलेंडर लदे टैंकर से टकरा गई। इसमें कत्था कारोबारी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कारोबारी को फॉर्च्यूनर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कारोबारी के घरवालों को सूचना दी गई। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान पवन अग्रवाल (60) के रूप में हुई है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… घर से फैक्ट्री जा रहे थे कारोबारी स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पवन अग्रवाल चौडगरा की कत्था फैक्ट्री है। साथ ही वह हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के भी मालिक थे। उनके परिवार में पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस के मुताबिक, पवन अग्रवाल फॉर्च्यूनर से अपनी कत्था फैक्ट्री जा रहे थे। महोली मोड़ के चंद्रिका ढाबा के पास पहुंचते ही उनकी फॉर्च्यूनर अचानक बेकाबू हो गई। इसके चलते गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। इसी दौरान सामने से प्रयागराज से मथुरा की ओर जा रहा इंडेन गैस का टैंकर आ गया। टैंकर राजू नाम का युवक चला रहा था। वह अपनी लेन में जा रहा था। राजू ने ब्रेक लगाकर टैंकर रोकने की कोशिश की, लेकिन फॉर्च्यूनर की तेज रफ्तार इतनी तेज थी कि वह टैंकर से बच नहीं पाई। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया- हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी चार्जशीट पर उठे सवाल, अमिताभ ठाकुर ने पूछा- SIT ने 105 घटनाओं का जिक्र किया, आरोपी सिर्फ 8 बनाए? अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की ओर से दाखिल आरोप-पत्र को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को यूपी के DGP को पत्र भेजकर मामले में आगे की विवेचना कराने की मांग की। ठाकुर का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और अंतिम आरोप-पत्र के दायरे में अंतर दिखाई देता है। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗