3 अक्टूबर 2026, 1:15 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कानपुर-सागर हाईवे के 3 हजार गड्ढे भरे जाने लगे:NHAI ने 70 किमी सड़क की मरम्मत शुरू की, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

कानपुर-सागर हाईवे पर 70 किलोमीटर के सफर में 3 हजार गड्ढों की दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद NHAI एक्शन में आ गया है। रिपोर्ट का संज्ञान लेकर NHAI ने हाईवे की मरम्मत और सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। जिन स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी, वहां पर सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। NHAI के परियोजना निदेशक ने एक सप्

कानपुर-सागर हाईवे के 3 हजार गड्ढे भरे जाने लगे:NHAI ने 70 किमी सड़क की मरम्मत शुरू की, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर-सागर हाईवे पर 70 किलोमीटर के सफर में 3 हजार गड्ढों की दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद NHAI एक्शन में आ गया है। रिपोर्ट का संज्ञान लेकर NHAI ने हाईवे की मरम्मत और सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। जिन स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी, वहां पर सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। NHAI के परियोजना निदेशक ने एक सप्ताह में हाईवे को गड्ढामुक्त कराने का दावा किया था। सड़क की मरम्मत का काम शुरू होने के बाद से राहगीरों और ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर टीम को धन्यवाद कहा है। पढ़ें क्या है,पूरा मामला.... 70 किमी में मिले थे लगभग 3 हजार गड्ढे दैनिक भास्कर टीम ने बीते दिन हमीरपुर स्थित यमुना पुल से नौबस्ता तक करीब 70 किलोमीटर हाईवे की पड़ताल की थी। दुर्गा देवी मोड़, रामपुर, अनूपुर मोड़, हमीरामऊ,अज्योरी, सजेती से गुजेला,घाटमपुर मुख्य चौराहा से मां कूष्मांडा देवी मंदिर, पतारा के तिलसड़ा मोड़, स्टेशन रोड मोड़, धरमपुर बंबा और रिंद नदी के पास सड़क की हालत खराब मिली थी। शंभूहा ओवरब्रिज पर एक सैकड़ा से अधिक गड्ढे मिले थे। कठेरुआ में 500 मीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त थी। बिधनू नहर पुल से कस्बे और मछारिया से नौबस्ता के बीच भी जगह-जगह गड्ढे थे, जिससे डेढ़ घंटे की जगह 70 किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को ढाई घंटे लग रहे थे। विधायक ने भी जताई थी नाराजगी बीते दिनों घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने हाईवे की बदहाली को लेकर NHAI के अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जताते हुए जल्द गड्ढे भरवाने को कहा था, अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली है। निदेशक बोले- सड़क मरम्मत कार्य शुरू NHAI के परियोजना निदेशक पंकज ने बताया- कानपुर- हाईवे पर मरम्मत शुरू करा दी गई है। क्षतिग्रस्त हिस्सों में सड़क निर्माण और गड्ढों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। जल्द हाइवे को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। घाटमपुर नगर निवासी सत्यम सिंह चौहान ने कहा- हाईवे पर जगह-जगह बहुत ज्यादा गड्ढे हो गए थे। बीते दिनों दैनिक भास्कर ने भी ग्राउंड रिपोर्ट में इसकी स्थिति देखी थी। हमें पता चला कि हाईवे पर करीब 3-4 हजार गड्ढे हैं। इस समस्या को लेकर हमारी क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील और दैनिक भास्कर के माध्यम से अधिकारियों तक बात पहुंचाई गई। अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है और तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरी सड़क गड्ढामुक्त हो जाएगी। इसके लिए मैं विधायक जी और दैनिक भास्कर की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। शिवांग त्रिवेदी ने कहा- मैं रोज घाटमपुर आता था, लेकिन यह रोड बहुत खराब थी। यह दैनिक भास्कर ने यह न्यूज़ चलाई, इससे रोड की मरम्मत होने लगी और दैनिक भास्कर को बहुत-बहुत धन्यवाद।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗