30 अक्टूबर 2026, 9:35 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

करवाचौथ पर प्रेमी भर रहा था मांग, तभी पहुंचा पति:शाहजहांपुर में मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी

शाहजहांपुर में करवाचौथ मायके में मनाने की बात कहकर घर से निकली महिला प्रेमी के साथ पकड़ी गई। शक होने पर पति ने पीछा किया। मंदिर में पत्नी और उसके प्रेमी केो पकड़ लिया। पति ने आरोप लगाया कि जब वह पहुंचा तो प्रेमी उसकी पत्नी की मांग में सिंदूर भर रहा था। इसके बाद पत्नी ने उसके पैर छूकर आशीर्वाद लिए। जबकि पत्नी ने कहा- प्रेमी जिद कर मं

करवाचौथ पर प्रेमी भर रहा था मांग, तभी पहुंचा पति:शाहजहांपुर में मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
शाहजहांपुर में करवाचौथ मायके में मनाने की बात कहकर घर से निकली महिला प्रेमी के साथ पकड़ी गई। शक होने पर पति ने पीछा किया। मंदिर में पत्नी और उसके प्रेमी केो पकड़ लिया। पति ने आरोप लगाया कि जब वह पहुंचा तो प्रेमी उसकी पत्नी की मांग में सिंदूर भर रहा था। इसके बाद पत्नी ने उसके पैर छूकर आशीर्वाद लिए। जबकि पत्नी ने कहा- प्रेमी जिद कर मंदिर ले गया और जबरिया उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। मामला जिला मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सदर बाजार थानाक्षेत्र के ओसीएफ मंदिर का है। उधर, मंदिर में हंगामा बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और तीनों को थाने ले गई। शाम 7 बजे से देर रात 11 बजे तक दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जानिए पूरा मामला... रोजा थाना क्षेत्र के बरनई गांव की रहने वाली महिला की शादी 9 साल पहले शहर के गदियाना मोहल्ले में हुई थी। मायके और ससुराल के बीच की दूरी करीब 15 किमी है। पति प्राइवेट जॉब करता है। दोनों का 8 साल का बेटा है। पति ने बताया- पत्नी दिनभर करवाचौथ की तैयारी करती रही। शाम करीब 6 बजे अचानक वो कहने लगी कि करवाचौथ मनाने मायके जा रही है। पति के पूछने पर उसने बताया कि मां ने बुलाया है। इसके बाद वो मझसे पैसे लेकर निकल गई। पति शक होने पर पीछे पीछे गया पति को उसकी बातों पर शक हुआ तो वो उसके पीछे पीछे चला गया। पति के मुताबिक, पत्नी पहले ई-रिक्शे से जलालनगर गई। फिर वहां से दूसरे ई-रिक्शे में बैठकर मंदिर की ओर गई। इसके बाद वो थाना सदर बाजार क्षेत्र के ओसीएफ स्थित मंदिर पहुंच गई। ई-रिक्शे से उतरते ही प्रेमी के पैर छुए पति का आरोप है कि मंदिर के पास उतरते ही पत्नी ने प्रेमी के पैर छुए। इसके बाद दोनों मंदिर के अंदर गए। वहां प्रेमी ने महिला की मांग में सिंदूर लगाया और दोनों गले मिले। इसके बाद दोनों मंदिर की परिक्रमा करने लगे। ये देखकर मंदिर में घुसकर दोनों को पकड़ लिया। महिला के पकड़े जाने के बाद मंदिर में हंगामा होने लगा। लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को महिला थाने ले गई। महिला बोली- सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी चैटिंग महिला का कहना है कि पिछले करीब पांच छह महीने से पति मुझे प्रताड़ित कर रहा था। इसी दौरान मेरा संपर्क शहर के ही युवक से सोशल मीडिया पर संपर्क हो गया। उसके मैसेज के जरिये बात होने लगी। जिद की तो मिलने चली गई गुरुवार की शाम को मैं मायके जाने के लिए निकली थी। तभी युवक का फोन आ गया। उसने मंदिर आने के लिए कहा था। हमने मना किया कि हम घर जा रहे हैं लेकिन वो जिद करने लगा। उसके जिद करने पर हम मंदिर पहुंच गये। वहां पर उसने मेरी मांग भर दी। जबकि मैं उसे रोकती रही। लेकिन इसी बीच मेरे पति पहुंच गये। उन्होंने पब्लिक इकट्ठा कर दी। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया- शादीशुदा महिला और एक युवक शादी कर रहे थे। पति ने मौके पर पहुंचकर दोनों पकड़कर पुलिस को बुलाया। दोनों को महिला थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। ------------- ये खबर भी पढ़ें 52-साल के हेडमास्टर ने टीचर से रेप की कोशिश की:देवरिया में पीड़िता बोली- अकेले में हाथ पकड़ा, 'KISS' करने लगा; FIR देवरिया में सरकारी स्कूल के 52 साल के हेडमास्टर पर 22 साल की संविदा टीचर से रेप की कोशिश और शिकायत करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगा है। महिला टीचर का आरोप है कि हेडमास्टर ने उन्हें अकेले में बुलाकर हाथ पकड़ा, किस करने की कोशिश और अश्लील हरकत की। शिकायत करने पहुंचे परिजनों को धमकाकर भगा दिया। बाद में चुप रहने और करियर बर्बाद करने की धमकी देने लगा। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗