कालपी से बसपा प्रत्याशी बोले- पलायन रोकना पहली प्राथमिकता:बाढ़ से राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार पर रहेगा जोर; 2027 चुनाव की तैयारी
जालौन में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने कालपी विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने माधौगढ़ विधानसभा के बाद 220 कालपी विधानसभा सीट से वीरपाल सिंह चौहान को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को कालपी के एमएसबी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में घोषणा होने के बाद मंगलवा

जालौन में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने कालपी विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने माधौगढ़ विधानसभा के बाद 220 कालपी विधानसभा सीट से वीरपाल सिंह चौहान को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को कालपी के एमएसबी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में घोषणा होने के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे बसपा के प्रत्याशी प्रभारी वीरपाल सिंह चौहान ने मीडिया से संवाद किया। उन्होंने कालपी क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कालपी क्षेत्र का व्यक्ति पलायन करने पर मजबूर है, यहां रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं है, जिस कारण यहां का व्यक्ति बाहर जाने के लिए मजबूर है और क्षेत्र से पलायन कर रहा है। इस पलायन को रोकने के लिए वह हस्तनिर्मित कागज उद्योग को दोबारा मजबूती दिलाने का काम करेंगे, जिससे यहां के कागज उद्योग को बढ़ावा मिल सके और लोग पलायन काम कर सके, साथ यहां पर उद्योग के लिए केंद्र स्थापित कराए जाएंगे, जिससे कालपी क्षेत्र के लोगों को बाहर काम के लिए न जाना पड़े। वीरपाल सिंह चौहान ने कहा कि यमुना नदी की बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के लिए स्थायी राहत और प्रभावी व्यवस्था की जरूरत है। किसानों की समस्याओं के समाधान, सिंचाई तथा ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम करने की बात भी उन्होंने कही। ग्रामीण सड़कों की स्थिति सुधारने, सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने तथा युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के साथ युवाओं और किसानों के हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। वीरपाल सिंह चौहान ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने मायावती के शासनकाल को कानून-व्यवस्था के लिहाज से बेहतर बताते हुए कहा कि 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
