2 अक्टूबर 2026, 12:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में तालाब में बुजुर्ग के डूबने की आशंका:सोमवार रात से लापता, परिजन और पुलिस तलाश में जुटे

कौशांबी में करारी थाना क्षेत्र के अर्का महावीरपुर चौकी इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग के तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है। रग्घा तालाब में सोमवार रात से लापता सेवा सिंह यादव की तलाश की जा रही है। परिजन और ग्रामीण रात करीब 12 बजे से उनकी खोजबीन में जुटे हैं। परिजनों के मुताबिक, सेवा सिंह यादव सोमवार रात से घर से गायब हैं। आशंक

कौशांबी में तालाब में बुजुर्ग के डूबने की आशंका:सोमवार रात से लापता, परिजन और पुलिस तलाश में जुटे
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कौशांबी में करारी थाना क्षेत्र के अर्का महावीरपुर चौकी इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग के तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है। रग्घा तालाब में सोमवार रात से लापता सेवा सिंह यादव की तलाश की जा रही है। परिजन और ग्रामीण रात करीब 12 बजे से उनकी खोजबीन में जुटे हैं। परिजनों के मुताबिक, सेवा सिंह यादव सोमवार रात से घर से गायब हैं। आशंका है कि वह देर रात शौच के लिए तालाब के पास गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह तालाब में डूबने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। अर्का महावीरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब में तलाश शुरू कराई। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तालाब के पास मौजूद हैं। परिजन पिछले करीब चार घंटे से एसडीआरएफ टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। टीम के नहीं पहुंचने से परिवार के लोग परेशान हैं। फिलहाल तालाब में बुजुर्ग की तलाश जारी है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗