2 अक्टूबर 2026, 5:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कासगंज में मिशन शक्ति और साइबर क्राइम पर जागरूकता:पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और महिला-बालिका सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

कासगंज में जेपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिशन शक्ति अभियान और साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोतवाली कासगंज के इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र राजपूत और मिशन शक्ति टीम ने छात्रों को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने छात्रों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और

कासगंज में मिशन शक्ति और साइबर क्राइम पर जागरूकता:पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और महिला-बालिका सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कासगंज में जेपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिशन शक्ति अभियान और साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोतवाली कासगंज के इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र राजपूत और मिशन शक्ति टीम ने छात्रों को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने छात्रों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और बच्चों को यौन अपराधों से बचाने वाले कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों से कहा गया कि किसी भी तरह के उत्पीड़न या छेड़छाड़ की घटना को छिपाने के बजाय इसकी जानकारी तुरंत परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को दें। साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस ने छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्हें अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी, फोटो, पासवर्ड और ओटीपी साझा नहीं करने के लिए कहा गया। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी कार्यक्रम में महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने कहा कि जागरूकता और समय पर सूचना देने से अपराध को रोकने में मदद मिल सकती है। छात्रों से साइबर अपराध या किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल संबंधित लोगों को जानकारी देने की अपील की गई।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗