2 अक्टूबर 2026, 4:33 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कोहली ICC वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर:वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक का फायदा मिला; गिल पहले, रोहित चौथे नंबर पर

विराट कोहली ICC की वनडे बैटर्स रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 139 रन की पारी खेलने का उन्हें फायदा मिला। कोहली के अब 796 रेटिंग पॉइंट हैं। वे टॉप पर मौजूद भारतीय कप्तान शुभमन गिल से सिर्फ 20 पॉइंट पीछे हैं। रैंकिंग हर हफ्ते बुधवार को जारी की जाती है। 15 हजार रन भी बनाए 27 सितंबर को

कोहली ICC वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर:वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक का फायदा मिला; गिल पहले, रोहित चौथे नंबर पर
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
विराट कोहली ICC की वनडे बैटर्स रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 139 रन की पारी खेलने का उन्हें फायदा मिला। कोहली के अब 796 रेटिंग पॉइंट हैं। वे टॉप पर मौजूद भारतीय कप्तान शुभमन गिल से सिर्फ 20 पॉइंट पीछे हैं। रैंकिंग हर हफ्ते बुधवार को जारी की जाती है। 15 हजार रन भी बनाए 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए थे। यह उनका वनडे करियर का 55वां शतक था। इसी पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन भी पूरे किए। वह सचिन तेंदुलकर के बाद यह आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। भारत ने मुकाबला 8 विकेट से जीता था। टॉप-4 में 3 भारतीय बैटर्स बैटर्स रैंकिंग के टॉप-4 में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। शुभमन गिल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 110 रन की पारी खेली। इसके बाद गिल 816 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 पर हैं। कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़। वे 794 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के रोहित शर्मा 753 पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर हैं। यानी मौजूदा टॉप-4 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। कुसल मेंडिस करियर की बेस्ट रैंकिंग पर गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप 5वें नंबर पर भारत के कुलदीप यादव चार स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में वापसी करते हुए उन्होंने 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 2/54 और 4/20 के प्रदर्शन किए थे। ऑलराउंडर्स में अक्षर पटेल 9वें नंबर पर वनडे ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई 337 पॉइंट के साथ पहले नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 276 और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज 260 पॉइंट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। भारत के अक्षर पटेल 206 पॉइंट के साथ 9वें नंबर पर हैं। -------------------- कोहली से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗