3 अक्टूबर 2026, 6:17 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी:पिता और 5 साल के बेटे की मौत, मां-बेटे और ड्राइवर घायल, बदायूं से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे

संभल-बदायूं सीमा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:50 बजे चैनर संख्या 31 पर हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि पांच साल के बच्चे और कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान ग्रेटर नोएडा न

गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी:पिता और 5 साल के बेटे की मौत, मां-बेटे और ड्राइवर घायल, बदायूं से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
संभल-बदायूं सीमा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10:50 बजे चैनर संख्या 31 पर हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि पांच साल के बच्चे और कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी जफरुल हसन (50) और उनके सात साल के बेटे अर्श मोहम्मद के रूप में हुई है। उनकी पत्नी नाजिश (47) गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार बदायूं के मनौना धाम आंवला में रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होकर वापस ग्रेटर नोएडा लौट रहा था। हादसा बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुआ, जबकि घायलों को संभल के बहजोई में इलाज के लिए लाया गया। कार चालक समीर के मुताबिक, परिवार बदायूं से दिल्ली की ओर जा रहा था। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक साइड लेते समय उनकी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ट्रॉमा सेंटर लाया गया। कार चालक समीर दिल्ली निवासी मोहम्मद सलीम के बेटे हैं और हादसे में उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित किया बहजोई अस्पताल में डॉक्टर सचिन वर्मा और डॉक्टर जयकिशन ने जफरुल हसन और उनके बेटे अर्श मोहम्मद को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जफरुल की पत्नी नाजिश की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। उनके पांच वर्षीय बेटे आहिल को मामूली चोटें आई हैं। कार चालक समीर का भी इलाज किया गया। अस्पताल प्रशासन ने हादसे की जानकारी बहजोई पुलिस को दी। बदायूं में हुआ हादसा, संभल में चल रहा इलाज बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसा बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना की जानकारी संबंधित पुलिस को दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, हादसे में पिता और बेटे की मौत हुई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य और कार चालक घायल हैं। दुर्घटना के बाद हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। रिश्तेदार की मौत में शामिल होकर लौट रहा था परिवार जफरुल हसन अपने परिवार के साथ बदायूं के मनौना धाम आंवला में रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार कार से वापस घर लौट रहा था। घर लौटते समय गंगा एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया। पिता और सात साल के बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। गंभीर रूप से घायल नाजिश का हायर सेंटर में इलाज कराया जा रहा है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗