31 अक्टूबर 2026, 11:24 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गाजियाबाद में आज तेज बारिश का अलर्ट:रुक रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल,टेम्प्रेचर 24°C

गाजियाबाद में शुक्रवार को मौसम फिर से बदल गया है। सुबह से रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पिछले दो दिनों में तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट आई है। इससे रात में भी ठंड

गाजियाबाद में आज तेज बारिश का अलर्ट:रुक रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल,टेम्प्रेचर 24°C
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गाजियाबाद में शुक्रवार को मौसम फिर से बदल गया है। सुबह से रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पिछले दो दिनों में तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट आई है। इससे रात में भी ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को भी दिनभर छाए रहे बादल गुरुवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे और रात में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार था। अब तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एनसीआर और दिल्ली में भी दिखाई दे रहा है। अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। प्रदूषण रोकने के लिए GRAP-1 के नियम लागू बारिश के साथ गाजियाबाद में प्रदूषण पर भी निगरानी रखी जा रही है। GRAP-1 के तहत निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के लिए एंटी स्मॉग गन चलाने और सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर नियमों का पालन करना होगा। खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों की मशीनों से सफाई और निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗